फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bhagwant maan, Sangroor, Punjab, shiromani akali dal, AAP

पंजाब में ‘आप’ की दमदार दस्तक

Sat, 17 May 2014 12:03 AM IST
अखिल तलवार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant maan, Sangroor, Punjab, shiromani akali dal, AAP
आम आदमी पार्टी (आप) की जमीन दिल्ली में बेशक दरक गई। लेकिन पार्टी ने पंजाब में नई जमीन तलाश ली है।
विज्ञापन


इस लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पंजाब में शानदार आगाज करते हुए 24 फीसदी से ज्यादा वोट लेकर चार सीटों पर शानदार जीत दर्ज की।

संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान दो लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते हैं। कुल सीटों के मामले में ‘आप’ ने राज्य में प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भाजपा को भी पीछे छोड़ दिया है।

उसने शिअद के बराबर चार सीटें जीती हैं। इसके साथ ही, देश में ‘आप’ की लाज पंजाबियों ने ही बचाई है।

पूरे देश में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी हैं। पंजाब ने आप के चार उम्मीदवारों को जिताकर संसद पहुंचाया है।

पंजाब के चुनावी इतिहास में अब तक दो दलों के बीच आमने-सामने की टक्कर होती रही है। राज्य के लोगों ने कभी तीसरे विकल्प को तरजीह नहीं दी।

बसपा या वाम दल भी प्रदेश में तभी जीते जब उन्होंने किसी पार्टी के साथ गठबंधन किया। पंजाब में हमेशा कांग्रेस और शिअद-भाजपा गठबंधन के बीच मुकाबला होता रहा है।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) तीसरे विकल्प के रूप में उभरी थी, पर उसे एक भी सीट नहीं मिली। लेकिन इस बार पंजाब के मतदाताओं ने इतिहास बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार वोटरों ने आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में सम्मान से स्थान दिया। ‘आप’ ने संगरूर, फरीदकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीटें जीतीं। संगरूर और फरीदकोट में पार्टी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है।

 इसके अलावा सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीद से कहीं ज्यादा वोट भी हासिल किए। लुधियाना में ‘आप’ दूसरे स्थान पर रही।

इस सीट पर कांग्रेस को जहां 33 प्रतिशत वोट मिले वहीं शिअद को 26.3, भाजपा को 8.7 और ‘आप’ को उम्मीद से परे 24.4 प्रतिशत वोट मिले।

पार्टी को सबसे कम 82 हजार वोट अमृतसर में और सबसे ज्यादा 5.33 लाख वोट संगरूर में मिले हैं।

चुनाव नतीजों से साफ है कि प्रदेश के हर हलके में ‘आप’ ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसका असर आने वाली सियासत पर पड़ने के आसार हैं।

‘आप’ को कहां, कितने वोट मिले
लोकसभा सीट        वोट मिले        परिणाम
फतेहगढ़ साहिब        367293      जीत
फरीदकोट             450751      जीत
फिरोजपुर             113412       तीसरा स्थान
आनंदपुर साहिब        306008      तीसरा स्थान
होशियारपुर            213388      तीसरा स्थान
पटियाला             365671       जीत
बठिंडा                 87901      तीसरा स्थान
गुरदासपुर             173376      तीसरा स्थान
संगरूर              533237       जीत
अमृतसर             82633       तीसरा स्थान
जालंधर              254121      तीसरा स्थान
खडूर साहिब         144521        तीसरा स्थान
लुधियाना           280662       दूसरा स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed