फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bed degree in 50 thousand

50 हजार में बीएड की डिग्री, चाहिए तो यहां आइए

Thu, 22 Aug 2013 07:54 PM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
bed degree in 50 thousand

मात्र 50 हजार रुपये में बीएड की डिग्री। 50 हजार से एक लाख रुपये लेकर भारत यूनिवर्सिटी सोलन और अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन खरड़ से डिग्री और सर्टिफिकेट।

विज्ञापन


ये गोरखधंधा चलाने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने सेक्टर-17 से पकड़ा है। पकड़े गए सदस्य की पहचान जीरकपुर स्थित पालम इंक्लेव निवासी नवीन कुमार अग्रवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने नवीन कुमार अग्रवाल के सेक्टर-17 स्थित एससीओ नं 35-36 के कैबिन नं. 10 में छापा मारकर जाली डिग्री, कप्यूटर, प्रिंटर और छात्रों के असली सर्टिफिकेट बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि अग्रवाल 50 हजार से एक लाख रुपये लेकर भारत यूनिवर्सिटी सोलन और अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन खरड़ से डिगी और सर्टिफिकेट दिलाता था।

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नवीन कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्जकर उसे जिला अदालत में पेश किया।

अदालत ने नवीन कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार को गुप्ता सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित एससीओ नं 35-36 के कैबिन नं. 10 में नवीन कुमार अग्रवाल जाली डिग्री युवकों से छात्रों से रुपये ठग रहा है।


सूचना मिलते ही पुलिस ने अपने कांस्टेबल को सिविल ड्रेस में डिग्री लेने के लिए छात्र नवीन अग्रवाल के पास भेजा। नवीन अग्रवाल ने बीए की डिग्री के दस दिन के भीतर देने के लिए 50 हजार की मांग की।

छात्र ने उसे दस हजार रुपये दिए तो उसी समय पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस नवीन अग्रवाल के दफ्तर से जाली सर्टिफिकेट बरामद किए।

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नवीन के दफ्तर से कई छात्रों के असली और नकली डिग्री बरामद हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यूनिवर्सिटी और स्कूल के कर्मचारियों से साठगांठ
नवीन कुमार अग्रवाल के भारत यूनिवर्सिटी सोलन और अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन खरड़ के कर्मचारियों के साथ सम्पर्क था। वह संबंधी यूनिवर्सिटी और स्कूल की डिग्री और सर्टिफिकेट बनाकर कर्मचारियों को रुपये देकर उनको रिकॉर्ड में चढ़ा देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed