फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Batala police has arrested six henchmen of gangster

Batala: रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में छह आरोपी काबू, एक गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल

Sat, 04 Nov 2023 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 05:19 PM IST
सार

शुक्रवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेवल एजेंट की दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हाईवे पर गांव सैंद मुबारक के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। कुछ समय के बाद एक कार आई, जिसे पुलिस ने रोकना चाहा लेकिन उक्त कार सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Batala police has arrested six henchmen of gangster
जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला पुलिस ने एक कुख्यात गैंगस्टर के छह गुर्गों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार दो विभिन्न मामलों से संबंधित उक्त छह गुर्गे पहले अपने आका से रंगदारी की मांग करवाते थे। जब पैसों का भुगतान नहीं होता था तो लोगों को डराने धमकाने के लिए लोगों के घरों के बाहर फायरिंग करते थे। छह लोगों से भारी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बटाला की एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि 28 अक्तूबर को गांव कोटली सूरत मल्ही के पास एक ट्रेवल एजेंट की दुकान पर कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। तफ्तीश के दौरान पता चला कि ट्रेवल एजेंट को फायरिंग से पहले 30 लाख रुपये की रंगदारी देने का फोन आया था। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेवल एजेंट की दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हाईवे पर गांव सैंद मुबारक के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। कुछ समय के बाद एक कार आई, जिसे पुलिस ने रोकना चाहा लेकिन उक्त कार सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली कार सवार युवक के पैर पर लगीऔर वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार को काबू कर लिया। गिफ्तार आरोपी की पहचान नवनीत सिंह निवासी गांव बल बटाला के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से एक विदेशी क्लॉक पिस्टल,14 कारतूस और एक देसी कटा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ बटाला के थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का इलाज इस समय अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस मामले से संबंधित दूसरे आरोपी की भी पहचान करके उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में बटाला पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग के बाद एक सुनार के घर पर रात के वक्त अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोप में पांच लोगों को नामजद करके गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पहले से ही क्रिमनिल प्रोफाइल के लोग हैं। एसएसपी ने बताया कि 7 अक्तूबर की रात को थाना सिटी बटाला के अंर्तगत आते एक व्यक्ति के घर के सामने रात को कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान उक्त पांचों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता अर्जित की है। 


इन पांचों आरोपियों से एक पिस्टल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी बाऊली, इंद्रजीत बटाला, सुखराज सिंह निवासी गांव लखणपाल गुरदासपुर, दर्शन सिंह निवासी गांव सहोली जगरांव, बलराज सिंह निवासी गांव अमरगढ़ शाहपुर और प्रेम सिंह उर्फ घुल्ला निवासी गांव उमरवाल के रूप में हुई है। सुनार के घर प्रेम सिंह ने ही फायरिंग की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed