फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Barnala Six Private Schools Receive Bomb Threats Administration Evacuates Premises Nothing Suspicious Found

Barnala: छह निजी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने खाली कराए परिसर; नहीं मिला कुछ संदिग्ध

Thu, 16 Apr 2026 02:42 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Apr 2026 02:42 PM IST
सार

धमकी भरे मेल जिन संस्थानों को मिले, उनमें टंडन स्कूल, आर्यभट्टा कॉलेज, वाइस स्कूल की दो शाखाएं, सेक्रेड हार्ट स्कूल और गोबिंद पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया और विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

विज्ञापन
Barnala Six Private Schools Receive Bomb Threats Administration Evacuates Premises Nothing Suspicious Found
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह अलग-अलग समय पर आए दो ईमेल में कुल छह स्कूलों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। 
विज्ञापन


धमकी भरे मेल जिन संस्थानों को मिले, उनमें टंडन स्कूल, आर्यभट्टा कॉलेज, वाइस स्कूल की दो शाखाएं, सेक्रेड हार्ट स्कूल और गोबिंद पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया और विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पुलिस टीमों और बम निरोधक दस्तों ने सभी स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन


एसएसपी बरनाला और डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सुबह प्राप्त दो अलग-अलग ईमेल में इन स्कूलों को टारगेट किया गया था, इसके बाद सभी स्कूलों को प्रॉपर सेनीटाइज किया गया और इस प्रक्रिया के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इस प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को उनकी कक्षाओं में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed