फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   badal said, person from any religion should saved

क्षेत्रवाद पर अधिकारियों के बचाव में मीडिया पर बरसे बादल

Sat, 22 Jun 2013 05:46 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
badal said, person from any religion should saved

उत्तराखंड में हुई तबाही के बीच हेमकुंड साहिब सहित आसपास के इलाकों में फंसे लोगों में सिर्फ पंजाबियों को निकालने की पंजाब के अधिकारियों की क्षेत्रवाद की नीति पर प्रदेश सरकार बुरी तरह घिर गई है।

विज्ञापन


हालांकि इस तरह की शर्मनाक घटना पर कोई कार्रवाई करने की बजाय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल गुरुवार को अधिकारियों का बचाव करते ही नजर आए।

यहां तक कि उन्होंने मीडिया को ही संयम बरतने की सलाह दे डाली।

उन्होंने यहां सेक्टर 43 में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार ने जो हेलीकॉप्टर किराये पर लिया था, उसे उत्तराखंड सरकार के हवाले कर दिया गया है। अब सरकार या सेना जैसे चाहे उसका उपयोग करे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह सभी धर्मों का मामला है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालना हमारी जिम्मेदारी है। सिर्फ सिखों को ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म से जुड़े यात्री की सुरक्षित वापसी सभी का मानवीय कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिखों को न लाने पर लड़ाई
पंजाब सरकार ने लोगों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर किराये पर लिया। बुधवार को देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड पर पायलट को सिर्फ पंजाब के लोगों को ही लाने के निर्देश दिए गए।


इसके उलट पायलट हैदराबाद के एक बुरी तरह जख्मी परिवार को बाढ़ग्रस्त इलाके से देहरादून ले आया। सूत्रों के मुताबिक पंजाबियों को न लाने पर आईएएस केएस पन्नू ने ऐतराज जताया और काफी बुरा भला कहा।

हेलीकॉप्टर का ईंधन उनके पास था। उन्होंने हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरने से इंकार कर दिया। इस पर डीआईजी खूबी राम ने विरोध जताते हुए ईंधन भरने को कहा।

इस बात को लेकर डीआईजी खूबी राम और पन्नू के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। फ्यूल न दिए जाने के कारण हेलीकॉप्टर दिन भर खड़ा रहा और बचाव कार्य नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed