फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   badal, photo, cycle, truck

बादल की ‘साइकिल’ चलने से पहले पंक्चर

Tue, 11 Mar 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,धूरी (संगरूर)
ब्यूरो/ अमर उजाला,धूरी (संगरूर) Updated Tue, 11 Mar 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
badal, photo, cycle, truck
गांव खेड़ी ढढोगल में कांग्रेसियों ने गांव के सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तस्वीर लगी साइकिलें उतारते हुए दो ट्रकों को पकड़कर प्रशासन को सौंप दिया। इन साइकिलों को प्रशासन ने सील कर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इंडोर स्टेडियम के सामने धरना दिया।
विज्ञापन



कांग्रेसी नेता अश्वनी शर्मा और दलवीर सिंह गोल्डी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी ढढोगल में साइकिलों को उतारते हुए दो ट्रकों को पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। आरोप लगाया कि यहां तीन ट्रक थे, इनमें से एक ट्रक को उसका चालक भगा ले गया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि एक ट्रक से 51 साइकिल स्कूल में उतारी जा चुकी थीं। सूचना मिलते ही एसएचओ सदर दीपइंद्र सिंह और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। वहां से दोनों ट्रकों को एसडीएम दफ्तर ले आए। एसडीएम ने कहा कि इन साइकिलों का ऑर्डर चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही दिया जा चुका था। यही साइकिलें स्कूल में उतारी जा रही थीं। इस बारे में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगरूर में बंटनी है 2238 साइकिलें
कांग्रेसी नेताओं ने एक लिस्ट दिखाते हुए कहा कि संगरूर में 2,238 साइकिलें बाटीं जा रही हैं। बिल दिखाते हुए कहा कि चुनाव संहिता लगने के बावजूद दस मार्च को लुधियाना से ये ट्रक रवाना हुए हैं। हैरानी की बात है कि ट्रक लुधियाना से संगरूर पहुंच गए, लेकिन रास्ते में कहीं भी उनकी जांच नहीं की गई।




शिकायत मिलने पर हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। मौके पर दो ट्रक थे। एक ट्रक में 94 साइकिल में से 51 साइकिल स्कूल में उतारी जा चुकी थीं। दूसरे ट्रक में 61 साइकिल थीं। ट्रकों को जब्त कर लिया गया है।
दर्शन सिंह सिद्धू, तहसीलदार





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed