फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Baba Ramdev Says in Pathankot If Corona is not controlled, people will not trust system

पठानकोट: बाबा रामदेव ने साधा सरकार पर निशाना, कहा-संक्रमण काबू न हुआ तो व्यवस्था से उठेगा लोगों का भरोसा 

Sun, 02 May 2021 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 May 2021 12:00 PM IST
सार

योग गुरु ने कहा कि अगर संक्रमण पर समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो इसमें परिवार के परिवार खत्म हो जाएंगे, उद्योग तबाह हो जाएंगे, इससे लोगों का भरोसा अपने देश की व्यवस्था से उठ जाएगा। 

विज्ञापन
Baba Ramdev Says in Pathankot If Corona is not controlled, people will not trust system
पठानकोट पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस समय देश के जो हालात हैं उससे लगता है कि आने वाले 2-3 महीने भारत के लिए नाजुक हैं। संक्रमण पर समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो इसमें परिवार के परिवार खत्म हो जाएंगे, उद्योग तबाह हो जाएंगे, इससे लोगों का भरोसा अपने देश की व्यवस्था से उठ जाएगा। वे पंजाब के पठानकोट में द व्हाइट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शुभारंभ करने आए थे। 

विज्ञापन


इस दौरान बाबा रामदेव ने कुछ लोगों से मुलाकात की। उनके साथ स्वर्ण सलारिया भी रहे। बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तैयारियों में काफी खामियां हैं। इसके लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने से हालात नहीं सुधरेंगे। सरकार को सर्वदलीय सोच रखनी चाहिए। इस समय देश में त्रासदी का समय है तो सभी को मिलजुल कर इससे निपटना चाहिए।

विज्ञापन

मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं 

बाबा रामदेव ने कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए सवाल पर योग गुरु ने कहा कि पिछले 7 साल से उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में कोई बयानबाजी नहीं की। न ही किसी पार्टी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक पार्टी ने नहीं बनाया। इन लोगों को इस नए स्ट्रेन की ताकत का अंदाजा नहीं था, इसलिए पहले से तैयारियां नहीं की गई। जो तैयारियां कीं उनमें भी काफी खामियां हैं। 

बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार को देश भर में कोरोना वैक्सीन का एक मूल्य तय करना चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे और मध्यम वर्ग परिवारों को मुफ्त टीका मुहैया करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि जब सभी देशवासी कोरोना वैक्सीन लगवा लेंगे तो वह भी लगवाएंगे। 

अधिक स्टेरॉयड और एंटीबॉयटिक से हो रहा ब्रेनस्ट्रोक
बाबा रामदेव ने डॉक्टरों से अपील करते कहा कि मरीजों को अधिक स्टेरॉयड, एंटीबॉयटिक न दिया जाए। रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल कम किया जाए। योग गुरु ने दावा किया कि इन दवाओं के अधिक सेवन से लोगों को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है। किडनी, लिवर समेत शरीर के कई अंगों पर इसका विपरीत असर हो रहा है। लोगों को देसी इलाज पर भी विश्वास रखना चाहिए। योग गुरु ने खून पतला करने के लिए पारंपरिक नुस्खों के बारे भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed