फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   attack on shiv sena leader Sandeep thaper case Ludhiana police did not arrest third accused till

लुधियाना में शिवसेना नेता पर हमला: 6 दिन बाद भी तीसरा आरोपी पकड़ से बाहर, हिंदू संगठनों ने दी ये चेतावनी

Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर तीन निहंगों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन
attack on shiv sena leader Sandeep thaper case Ludhiana police did not arrest third accused till
अस्पताल में उपचाराधीन संदीप थापर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर कातिलाना हमला करने के मामले में 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ तीसरा आरोपी नहीं लगा है। आरोपी टहल सिंह लाडी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लुधियाना की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापामारी कर चुकी है, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


वहीं, हिंदू संगठन भी तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी सरबजीत सिंह साबा और जोत को भी अपने तीसरे साथी के पूरे ठिकानों का पता नहीं है। अमृतसर के जिस इलाके के बारे में आरोपियों को पता था कि लाडी यहां हो सकता है, तो पुलिस ने वहां छापामारी की, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे, लेकिन आरोपी लाडी किस तरफ फरार हो गया किसी को कुछ पता नहीं है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी साबा और जोत पुलिस के कई सवालों का सवाब घुमा फिरा कर दे रहे है जिस कारण पुलिस को कई चीजें स्पष्ट नहीं हो पा रहीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही
शिवसेना पंजाब के नेता राजीव टंडन ने बताया कि एक तरफ पुलिस खुद को हाईटेक कहती है और छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस को तीसरे आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इससे साफ होता है कि पुलिस किस तरह से काम कर रही है। राजीव टंडन ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस कारण अब वीरवार को पूरे पंजाब के हिंदू संगठनों को इकट्ठा होने का आह्वान किया गया है। जिसमें संत समाज को भी बुलाया गया है। उनकी अगुवाई में मीटिंग की जाएगी और हिंदुओं की पंजाब में कैसे सुरक्षा की जा सके इस पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की रणनीति करेंगे तय
राजीव टंडन ने कहा कि वीरवार की दोपहर को सर्किट हाउस में पूरे पंजाब के हिंदू संगठन जुट रहे है। जिसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हिंदू संघर्ष भी करेंगे। तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितने समय में आरोपी को गिरफ्तार कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed