फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on Father and son in Muktsar they come to PGI father died

Punjab Crime: घर से PGI के लिए निकले थे पिता-पुत्र, रास्ते में बदमाशों ने हथियारों से किया हमला, पिता की मौत

Fri, 06 Sep 2024 06:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 06:14 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर से पीजीआई चंडीगढ़ आ रहे पिता-पुत्र पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई। हालांकि इस हमले की वजह क्या रही इसकी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Attack on Father and son in Muktsar they come to PGI father died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में हमलावरों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई। वहीं, बेटा घायल हुआ है। मुक्तसर के गांव मराड़ कलां में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ पीजीआई में दवा लेने के लिए दोनों बाप-बेटा अपनी ऑल्टो कार पर घर से निकले थे। रेलवे फाटक के पास एक गाड़ी में आए करीब पांच लोगों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजा मराड़ कलां निवासी लखबीर सिंह (54) के रूप में हुई है। वहीं, बेटा प्यारजीत सिंह घायल हुआ है। 

विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमलावर पिता-पुत्र के मोबाइल व कुछ रुपये छीन कर फरार हो गए हैं। वहीं, गाड़ी की चाबी गायब है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी तुषार गुप्ता और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि हमलावरों का पता चल सके कि वे किस और भागे हैं।
विज्ञापन


मृतक लखबीर सिंह एक किसान है। लखबीर सिंह काला पीलिया से ग्रस्त था और उसकी पीजीआई चंडीगढ़ से दवा चल रही थी। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे के साथ आल्टो कार पर घर से निकला। दोनों पिता-पुत्र मराड़ कलां से खारा लिंक रोड से होते हुए मुक्तसर-कोटकपूरा हाइवे की तरफ जा रहे थे। अभी गांव मराड़ कलां से थोड़ा आगे रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो इस दौरान गाड़ी सवारों ने उनकी कार के आगे गाड़ी खड़ी कर दी और तभी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पिता-पुत्र पर हुए हमले को पुलिस लूट और टारगेट किलिंग एंगल से देख रही है। पुलिस परिवार से उनकी किसी से रंजिश के बारे पूछताछ कर रही है। हालांकि मामले में न तो मृतक के परिजन कुछ बता रहे हैं और न ही पुलिस मामले कोई जानकारी साझा कर रही है।


एसएसपी तुषार गुप्ता ने मामले के बारे में कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है। अभी तक कुछ भी क्लीयर नहीं हो रहा कि यह लूट है या कोई रंजिशन घटना है। अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी थाना बरीवाला में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर मामले की गंभीरता से जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed