फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on BJP workers at poll gathering addressed by State BJP chief Ashwani Sharma in Pathankot

पंजाब: प्रदेश भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा की पठानकोट रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला, चार घायल

Thu, 03 Feb 2022 09:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 09:29 AM IST
सार

जिस पूर्व भाजपा पार्षद ने रैली आयोजित की थी उसी के सगे भतीजे पर साथियों सहित हमला करने के आरोप हैं जो जेल में 10 साल की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया हुआ है।

विज्ञापन
Attack on BJP workers at poll gathering addressed by State BJP chief Ashwani Sharma in Pathankot
हमले में घायल लोग। - फोटो : ANI

विस्तार

पठानकोट के ढाकी में बुधवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की चुनावी रैली में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान जमकर कुर्सियां चलीं और कई भाजपा समर्थक घायल हुए। हालांकि, अश्विनी शर्मा रैली में बाद में पहुंचे और लोगों को संबोधित भी किया। घायलों का आरोप है कि सभा में माहौल बिगाड़ने के लिए यह राजनीतिक साजिश है। वहीं, लोगों ने कहा कि हमलावरों ने सरेआम तेजधार हथियारों से हमला किया। 

विज्ञापन


जिस पूर्व भाजपा पार्षद ने रैली आयोजित की थी उसी के सगे भतीजे पर साथियों सहित हमला करने के आरोप हैं जो जेल में 10 साल की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने 9 लोगों को नामजद कर 30 के करीब अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में हंगामा कर रहे अन्य लोगों की भी पहचान कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व पार्षद ने अपने ही भतीजे पर लगाए आरोप

भाजपा के पूर्व पार्षद विजय चूनी ने बताया कि बुधवार शाम को उन्होंने वार्ड में अश्विनी शर्मा के समर्थन में जनसभा का आयोजन करना था। दोपहर को उनके भतीजे विनोद ने फोन कर कहा कि रैली नहीं होने देगा। पूर्व पार्षद ने कहा कि विनोद को काफी समझाया कि तेरी दुश्मनी अश्विनी शर्मा से है और किसी ने तेरा क्या बिगाड़ा है। कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना। लोगों के घरों में जाकर रैली में न आने की चेतावनी देता रहा। शाम को जब जनसभा का पंडाल लगाया जा रहा था तो दोबारा उसने रैली न करवाने की धमकी दी। लोगों को भी धमकाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विजय चूनी ने बताया कि विनोद ने रैली स्थल के बिल्कुल सामने अपना लाउड स्पीकर लगा लिया और लोगों को धमकाया कि यहां खून खराबा होगा, गोलियां चलेंगी। लोग सहम चुके थे, लेकिन फिर भी लोग रैली में पहुंचे। जब भाजपा समर्थकों ने विनोद को समझाने का प्रयास किया तो उसने अपने साथ 40-50 लड़कों को बुला लिया और लोगों पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ लोगों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। उन्होंने मांग करते कहा कि जब तक चुनाव है विनोद की पैरोल रद्द की जाए। ताकि, शहर का माहौल ,खराब न हो। 

पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है। अन्य आरोपियों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।   -अनूप कुमार, प्रभारी, थाना 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed