फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI died after being shot by his own service revolver in Muktsar

Muktsar: अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से एएसआई की मौत, पुलिस लाइन की पार्किंग में स्कूटी से गिरे थे

Sun, 21 Aug 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 04:55 PM IST
सार

एएसआई कासिम अली जिला ट्रैफिक एजूकेशन सैल के साथ जुड़े रहे हैं और ट्रैफिक जागरुकता सेमिनार करवाकर समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी करते रहे हैं। वे एक कलाकार के तौर पर कई टेलीफिल्मों में भी काम कर चुके थे।

विज्ञापन
ASI died after being shot by his own service revolver in Muktsar
सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से एएसआई की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर के पुलिस लाइन में तैनात एएसआई कासिम अली की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे पुलिस लाइन की पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर रहे थे तभी वे स्कूटी से गिर गए और सर्विस रिवाल्वर चलने से निकली गोली से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर धारा 174 के अधीन कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एएसआई कासिम अली रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस लाइन की पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने जा रहे थे। इसी बीच उनका पैर स्कूटी में अड़ गया और वजन ज्यादा होने से वे गिर गए। उनके गिरने से सर्विस रिवाल्वर की गोली चल गई, जो उनकी कनपटी पर जा लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय कासिम अली का बेटा भी उनके साथ ही उन्हें छोड़ने आया हुआ था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अगस्त को होने वाली मोहाली रैली के लिए एएसआई कासिम अली की ड्यूटी भी लगी हुई थी, जिसके लिए वे आज मोहाली निकलना चाहते थे। थाना सदर पुलिस ने मृतक एएसआई कासिम अली के बेटे मोहमम्मद अख्तर के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई कासिम अली जिला ट्रैफिक एजूकेशन सैल के साथ जुड़े रहे हैं और ट्रैफिक जागरुकता सेमिनार करवाकर समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी करते रहे हैं। वे एक कलाकार के तौर पर कई टेलीफिल्मों में भी काम कर चुके थे। समाजसेवा के क्षेत्र में भी वे अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। इस घटना से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है क्योंकि कासिम अली एक खुशदिल पुलिस इंस्पेक्टर के तौर पर जाने जाते थे।    

केंद्रीय जेल में होमगार्ड जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
फरीदकोट केंद्रीय मॉडर्न जेल में रविवार दोपहर टावर पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान ने अपनी एसएलआर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गोली लगने से गंभीर घायल होमगार्ड जवान हरजिंदर सिंह को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

गांव अराईयांवाला निवासी होमगार्ड जवान हरजिंदर सिंह (30) की इन दिनों मॉडर्न जेल में ड्यूटी लगी है और रविवार को वह जेल के टावर नंबर छह पर ड्यूटी कर रहा था। दोपहर पौने 12 बजे उसने एसएलआर से अपने मुंह के पास गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही जेल के बाकी सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया। साल 2019 में अपने पिता के मौत के बाद भर्ती हरजिंदर सिंह के इस कदम के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 


अस्पताल पहुंचे जेल अधीक्षक राजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि हरजिंदर सिंह अपनी ड्यूटी को लगन व ईमानदारी से निभाता है। जेल प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर उसे सम्मानित भी किया था। उन्होंने दावा किया जेल स्तर पर हरजिंदर सिंह को कोई समस्या नहीं थी और पारिवारिक समस्या के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। फिलहाल पूरे मामले की थाना कोतवाली पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed