फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal campaign in Dhuri for AAP Cm face bhagwant mann

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'देवर' भगवंत मान के लिए वोट मांगने पहुंचीं 'भाभी' सुनीता केजरीवाल

Fri, 11 Feb 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 12:18 PM IST
सार

सुनीता केजरीवाल संगरूर के धूरी क्षेत्र में धीआं दा लेखा जोखा कार्यक्रम में शामिल होंगी और आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान के लिए प्रचार करेंगीं। समागम में महिलाओं के मुद्दों को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal campaign in Dhuri for AAP Cm face bhagwant mann
संगरूर पहुंचीं सुनीता केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आप के सीएम चेहरा व धूरी से प्रत्याशी भगवंत मान के क्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दस्तक दी। धूरी में ‘हुण नहीं खावांगे धोखा, केजरीवाल अते भगवंत मान नूं देवांगे मौका’ और ‘लेखा मावां धीआं दा’ समागम में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान, ईमानदार व मेहनती हैं। वह एकमात्र सांसद हैं जो पंजाब के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं।

विज्ञापन

 
मौजूदा सत्र में चुनाव प्रचार छोड़कर भगवंत ने संसद में किसानों का मुद्दा उठाया। धूरी वालों का विधायक तो मुख्यमंत्री होगा। झाडू को वोट देने का मतलब पंजाब की खुशहाली है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप को वोट दें। झाडू को वोट न देकर अपने पांव पर कुल्हाड़ी मत मारना। आप की सोच हरेक घर में रोजगार, तरक्की, शिक्षा व सेहत सुविधाएं देना है। 
विज्ञापन


आप के वादे नहीं गारंटी हैं, क्योंकि दिल्ली में यह हो रहा है। महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। इससे हरेक मां बेटी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह इनकम टैक्स में अधिकारी थीं लेकिन उनकी मां जब शगुन देतीं तो उसका अलग आनंद मिलता था। आप की ओर 1000 रुपये प्रति माह मिलने का आनंद भी अनोखा होने वाला है। अपने परिवारों को झाडू को वोट देने के लिए जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने कहा कि उन्हें भाषण देना नहीं आता है लेकिन पंजाब के जोश ने उनमें जान भर दी है। वह अपने चाचा भगवंत मान के लिए वोट मांगने आई हैं। आम आदमी पार्टी ही बच्चों के लिए सोचती है। दिल्ली में हर बच्चे को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। पापा के लिए सियासत सेवा है। वह खुद भी देश में रहकर ही देश की सेवा करेंगी। भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने भावुक अपील की। इस मौके पर भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर व संगरूर से प्रत्याशी नरिंदर कौर भराज ने संबोधित किया।

कांग्रेस से सीट छीनने की जोर अजमाइश      
सांसद भगवंत मान की मां हरपाल कौर व बहन मनप्रीत कौर ने गले लगाया और जी आयां नूं से सुनीता केजरीवाल का स्वागत किया। भगवंत मान धूरी विस हलके से चुनाव मैदान में हैं और पार्टी का सीएम चेहरा हैं। सुनीता केजरीवाल के माध्यम से पार्टी ने कांग्रेस से उक्त सीट छीनने की जोर अजमाइश शुरू कर दी है। जानकार मानते हैं कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के पंजाब दौरे से पहले महिलाओं को रिझाने के लिए आप ने दांव खेला है।

महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास पार्टी ने सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से की है। सुनीता केजरीवाल व उनकी बेटी ने विपक्षी दलों पर निशाना नहीं साधा बल्कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। लेखा मावां धीआं दा समागम से सुनीता केजरीवाल ने महिलाओं को पार्टी के करीब लाने की कोशिश की। इस दौरान महिलाओं के प्रति पार्टी की सोच का प्रचार किया गया और भावुकता की डोर में बांधने की कोशिश की। 

महिला सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। सीएम की पत्नी ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, वीरों व वीरांगनाओं की पवित्र भूमि है। इसी धरती से बदलाव की लहर उठती रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि शत-प्रतिशत मतदान कर झाडू का बटन दबाएं। उनकी बेटी हर्षिता ने कहा कि चाचा भगवंत मान को वोट दें। सुनीता केजरीवाल के इस दौरे ने मालवा की सियासत को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में मालवा में अन्य दलों के दिग्गज चुनाव प्रचार करते दिखेंगे लेकिन सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा यह आने वाला वक्त तय करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed