फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann started 165 mohalla clinics in Punjab

Lok Sabha Election: दो दिन में AAP करेगी उम्मीदवारों की घोषणा!, केजरीवाल बोले- सभी सीट जिताओ, मान होंगे मजबूत

Sat, 02 Mar 2024 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 09:43 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा दो से तीन दिन में होगी। केजीराव ने कहा कि हम एक साल पहले जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में आए थे। रिंकू जी जीते थे। हमने कहा था हमारा काम पसंद आए तो वोट देना। 13 की 13 सीटें हमें जिताआो। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann started 165 mohalla clinics in Punjab
पंजाब में 165 मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों का बिगुल बजा दिया है। शनिवार को जालंधर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से लोकसभा चुनावों में एक तरफा जीत करने की अपील की। जहां अरविंदर केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में आप 13 सीट जीतती है तो निश्चित तौर पर भगवंत मान मजबूत होंगे और सीएम मान ने कहा कि अगर हम 13 सीट जीतते हैं तो केंद्र सरकार पंजाब को स्कीमों से वंचित नहीं कर सकेगा। दोनों मुख्यमंत्री जालंधर में स्पोर्ट्स कॉलेज में 165 मोहल्ला क्लीनिक को जनता को समर्पित करने के समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा दो से तीन दिन में होगी। केजीराव ने कहा कि हम एक साल पहले जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में आए थे। रिंकू जी जीते थे। हमने कहा था हमारा काम पसंद आए तो वोट देना। 13 की 13 सीटें हमें जिताआो। इसलिए नहीं कि हमें जीतने का शौक है, लेकिन केंद्र की जो ज्यादती हमारे साथ हो रही है, उसकी आवाज उठा सकें। केंद्र सरकार ने भगत सिंह व करतार सिंह सराभा की झांकी को रिजेक्ट कर दिया। यह पंजाब के लोगों को बेइज्जत करने की बात है। बीते साल बजट नहीं होने दिया। हमें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। देखो पंजाब का 8000 करोड़ नहीं दे रहे। अगर हमें 13 की 13 सीटें दोगे तो सोचो भगवंत मान कितने मजबूत हो जाएंगे। 12–13 साल पहले हमने आम आदमी पार्टी शुरू की। हमें आम आदमी की मुश्किलें पता हैं। इसलिए हमने बिजली फ्री की। सेहत सुविधाएं व स्कूल बेहतर किए। आम आदमी की मुश्किलों को हल कर रहे हैं, यही कारण है कि लोग हमसे जुड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हमें दो साल पूरे होने में 14 दिन हैं। दो साल से कम में 829 मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। अब हम इलाके देख रहे हैं कि कहां जरूरत है। अभी तक जो मोहल्ला क्लीनिक का फीडबैक मिल रहा है, उसमें साफ आ रहा है कि इन नीतियों से आम लोग खुश हैं।

विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के वेरका के बने प्रोडक्ट्स अब दिल्ली में बिकेंगे। इसकी परमिशन हमें दिल्ली सरकार से मिल गई है। आम आदमी पार्टी की गारंटी की वजह से सब गारंटी देने लगे हैं। मोदी की गारंटी बोलने लगे हैं। अकाली-भाजपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि यह गठबंधन कभी टूटा ही नहीं था। अब लोगों के सामने दोबारा करने जा रहे हैं लेकिन अकाली दल व भाजपा का गठबंधन किस मुंह से होने वाला है। अकाली दल वाल भाजपा के साथ गठजोड़ करके कैसे किसानों के सामने जाएंगे। यह नाखून-मांस का रिश्ता है, लेकिन जीरो बटा जीरो में जीरो ही रहेगा। हम बस एक ही रिक्वेस्ट करने आए हैं कि अगर पंजाब में 13-0 हो गया तो 10 हमारे पास राज्य सभा में पहले ही हैं, कुछ मदद हरियाणा, गुजरात सहित अन्य राज्यों से भी हमें मिलेगी। 25 सीटों के साथ हम अपने आप को मजबूती से केंद्र के आगे रख पाएंगे। जिससे कोई भी स्कीम से पंजाब वंचित नहीं रहेगा। जब हमारे इतने लोग एक साथ बोलेंगे तो केंद्र सरकार पर दबाव बनेगा।

सीएम मान ने कहा कि जालंधर के लोगों ने आप का सांसद सुशील रिंकू को चुनकर हम पर विश्वास किया है। हमने एक मौका मांगा था। हमने जालंधर को हर सूरत में सुधारा। 283 करोड़ रुपये की ग्रांट जालंधर को दी गई है। एक एक पैसे का अधिकारियों से हिसाब लिया जाता है। हर रोज राज्य के विकास कार्यों का फीडबैक लिया जा रहा है। जालंधर पर हमारा खास ध्यान है। क्योंकि जालंधर मीडिया राजधानी है। यहां से कोई भी बात छुप नहीं सकती। केंद्र ने तकरीबन आठ हजार करोड़ के करीब पैसा रोका है। आने वाले दिनों में बजट पेश किया जाएगा, सभी देखेंगे शानदार बजट पेश किया है। सीएम मान ने कहा कि अगर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा मौजूद नहीं होगी तो डॉक्टर को उसका इंतजाम करके देना होगा। मरीज को बाहर जाने की जरूरत नहीं। सभी अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। मगर किसी भी सूरत में मशीन सरकारी अस्पताल में नहीं है तो सरकार प्राइवेट क्लीनिकों से मदद लेगी। सरकार उसका पैसे देगी। इस दौरान सांसद सुशील रिंकू, मंत्री बलकार सिंह, डॉ. बलवीर सिंह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed