फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arun Jaitley Will be BJP candidate from Amritsar Lok Sabha

लोकसभा के लिए अमृतसर से जेटली होंगे भाजपा उम्मीदवार

Tue, 21 Jan 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Will be BJP candidate from Amritsar Lok Sabha
प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण जेटली को अमृतसर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


सोमवार को हुई अकाली दल और भाजपा की ज्वाइंट कोर कमेटी की मीटिंग में भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी है।

अमृतसर सीट काफी समय से भाजपा के लिए मंथन का विषय बनी हुई है। पार्टी मौजूदा सांसद नवजोत सिद्धू के अलावा अन्य नामों पर भी विचार कर रही है।

चुनाव व अन्य मसलों को लेकर दोनों दलों की ज्वाइंट कोर कमेटी की मीटिंग सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को औपचारिक तौर पर यह बताया है कि पार्टी यहां से जेटली को चुनाव लड़ाना चाहती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस फैसले का स्वागत किया है। पिछले साल भी जेटली की डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के साथ दिल्ली में मीटिंग हुई थी। जिसमें सुखबीर ने उन्हें अमृतसर से चुनाव लड़ने का न्योता भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली अब तक राज्य सभा की ही शोभा बढ़ाते रहे हैं। पर इस बार भाजपा नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ाने के मूड में है। ऐसे में अमृतसर जेटली के लिए सेफ सीट हो सकती है।

पिछले दिनों केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के दौरे के समय कोर कमेटी की मीटिंग हुई थी। जिसमें मौजूदा सांसद नवजोत सिद्धू ने साफ कह दिया था कि वह अमृतसर से ही चुनाव लड़ेंगे।

अगर उनकी जगह किसी और को लड़ाया जाता है, तो उम्मीदवार उनकी मर्जी का होना चाहिए। सिद्धू ने आगाह किया था कि अगर राजिंदर सिंह छीना को टिकट दिया गया तो वह अपनी रणनीति तय करेंगे।


अगर जेटली को पार्टी अमृतसर से चुनाव लड़ाती है तो सिद्धू को भी ऐतराज नहीं होगा। इससे पहले भाजपा का एक वर्ग किरण बेदी को भी अमृतसर से चुनाव लड़ाने के मूड में था। पर प्रदेश नेतृत्व ने जेटली की उम्मीदवारी के बारे में अकाली दल को औपचारिक सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed