फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   application asks players to Ranjit Singh Award

रणजीत सिंह अवार्ड के लिए खिलाड़ियों से मांगे आवेदन

Fri, 08 Nov 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
application asks players to Ranjit Singh Award

पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2011 से 2012 के दौरान प्रदेश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब सरकार द्वारा 37 खेलों के तीन दर्जन खिलाड़ियों को यह अवार्ड दिए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ी को दो लाख रुपये का नगद ईनाम, महाराजा रणजीत सिंह जी की जंगी पोशाक में घोड़े पर सवार ट्राफी, ब्लेजर सहित पैकेट और एक स्क्रॉल ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह अवार्ड जल्द ही दिए जाएंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं।

आवार्डों के लिए योग्य खिलाड़ी अपनी प्राप्तियों के प्रमाण पत्र की सत्यापित कापियां, बायो-डाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सीधे या जिला खेल अधिकारी या पंजाब ओलंपिक संघ द्वारा दस दिसंबर तक खेल विभाग के डायरेक्टर के पास अपना आवेदन पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड के लिए खिलाड़ियों की पिछले पांच वर्ष की उपलब्धियां देखीं जाएंगी, जिसके लिए वर्ष 2011 के लिए खिलाड़ियों की प्राप्तियां 01 जनवरी, 2006 से 31 दिसंबर, 2010 तक और वर्ष 2012 के लिए खिलाड़ियों की प्राप्तियां 01 जनवरी, 2007 से 31 दिसंबर, 2011 तक की देखी जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष ही 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने 67 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया था।


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, बेसबॉल, मुक्केबाजी, स्कीइंग, साइकलिंग, घुड़सवारी, तलवार बाजी, फुटबाल, जिम्नास्टिक/सहित रिदमिक/ हैंडबॉल, हॉकी, जुड़ो, मार्डन पैंटेथलन, रोइंग, सेलिंग, टेबिल टेनिस, ताईक्वांडो, टेनिस, टरैथलोन, वालीबॉल /सहित बीच वालीबॉल/कुश्ती/फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन/ वेट लिफ्टिंग, तैराकी, वाटर पोलो, डाइविंग और सिंकरोनाईज्ड तैराकी खेलों के अधिक से अधिक 15 खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष के हिसाब से अवार्ड दिए जाएंगे, जिससे उक्त खेलों के तीन खिलाड़ियों को दो वर्षों के लिए अवार्ड मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed