फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Anurag will decide role of BJYM in Lok sabha

लोस चुनाव में भाजयुमो की भूमिका तय करेंगे अनुराग

Thu, 14 Nov 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
Anurag will decide role of BJYM in Lok sabha
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा युवा मोर्चा की भूमिका तय करने और इस अभियान में युवाओं को लामबंद करने के लिए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जुट गए हैं।
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत वह चंडीगढ़ में वीरवार से शुरू होने वाली छह राज्यों की बैठक से करेंगे।

कांफ्रेंस का उद्घाटन प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा करेंगे।
चुनाव में भाजयुमो का भरपूर उपयोग करने की रणनीति के तहत ठाकुर ने देश को सात जोन में बांटा है।

पहले जोन की बैठक वीरवार को होगी जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और चंडीगढ़ भाजयुमो के करीब 300 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

मोर्चा की रणनीति है कि भाजपा के समानांतर युवा मोर्चा की भी बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाए ताकि पार्टी की नीतियां और घोषणापत्र मतदाताओं से फेस-टू-फेस हो सके और यह जिम्मेदारी वर्करों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


महान क्रि केटर सचिन तेंदुलकर के फेयरवेल टेस्ट में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे अनुराग ठाकुर ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि भाजयुमो का सदस्यता अभियान खत्म हो चुका है, लिहाजा उसकी समीक्षा के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए कुछ कार्यक्रम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह राज्यों से आने वाले मोर्चे के पदाधिकारियों को इसी रणनीति से अवगत कराने के लिए दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बेहतर चुनाव प्रबंधन और सोशल मीडिया के भरपूर उपयोग के लिए वर्करों को ट्रेंड किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक जोर निचले स्तर पर मतदाताओं से संपर्क कायम करना है और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास है।

ठाकुर 14 नवंबर को कांफ्रेंस के बाद दोपहर के सत्र को संबोधित करेंगे।

इससे पहले वह ऊना से चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

भाजयुमो पंजाब के प्रधान मोहित गुप्ता ने बकाया कि कांफ्रेंस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्यों से आन वाले पदाधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed