फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Anti national slogans written on the wall of the crematorium in Pathankot

पंजाब: पठानकोट में श्मशानघाट की दीवार पर लिखे देश विरोधी नारे, पुलिस ने काले पेंट से मिटाया

Sun, 01 May 2022 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 May 2022 07:04 PM IST
सार

पठानकोट में कुछ शरारती तत्वों ने श्मशानघाट की दीवार पर देश विरोधी नारा लिख दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे मिटा दिया। 

विज्ञापन
Anti national slogans written on the wall of the crematorium in Pathankot
नारे को मिटाता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में रविवार सुबह माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कुछ शरारती तत्वों ने गांव लाहड़ी महंता के श्मशानघाट की दीवार पर देश विरोधी नारा लिख दिया। इसकी भनक हिंदू संगठनों को लगी तो वहां लोगों का जमावड़ा हो गया। कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने वहां पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


सूचना पाकर थाना तारागढ़ प्रभारी राजेश हस्तीर पहुंचे और दीवार पर लिखे शब्दों पर काला पेंट कर मिटा दिया। हालांकि, पुलिस इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, हिंदू संगठनों में इस मामले को लेकर खासी नाराजगी है। शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय महामंत्री बिन्नी वर्मा ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कीड़ी-सुंदरचक्क रोड पर गांव लाहड़ी महंता में श्मशानघाट की दीवार पर देश विरोधी नारे लिखे हैं। इसके बाद वह वहां पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी पहुंचे और इसे मिटाकर चलते बने। उन्होंने कहा कि आए दिन कुछ शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने में लगे हैं। पंजाब की खुफिया एजेंसियां नींद में हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने भी इन घटनाओं पर आंखें मूंदी हैं। बिन्नी वर्मा ने कहा कि पठानकोट जैसे शांतिप्रिय जिले में इससे पहले ऐसी कोई घटना देखने को नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि श्री काली माता मंदिर (पटियाला) की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने एसएसपी पठानकोट अरुण सैनी से अपील करते हुए कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि श्मशानघाट के पास पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी लगे हैं। वहां से सुराग लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मौजूद अमित वर्मा, बबलू वर्मा, बलवीर सिंह, अंकुश ककड़िया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed