फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   An ETT Teacher climbed on Mobile Tower for his demands in Kapurthala

पंजाब: कपूरथला में मोबाइल टावर पर चढ़ा ईटीटी अध्यापक, बेबस प्रशासन ने सेना से मांगी मदद, आश्वासन पर उतरा

Thu, 02 Sep 2021 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 11:37 AM IST
सार

निशांत कुमार नाम का यह अध्यापक इससे पहले भी दो बार टावर पर चढ़ कर जिला प्रशासन की जान सांसत में डाल चुका था।

विज्ञापन
An ETT Teacher climbed on Mobile Tower for his demands in Kapurthala
कपूरथला में मोबाइल टावर पर चढ़ा अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईटीटी अध्यापकों की मांगों को लेकर एक ईटीटी शिक्षिक गुरुवार सुबह कपूरथला में 155 साल पुराने सरकारी रणधीर कॉलेज के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मांगे न माने जाने पर वह टावर से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की धमकिया देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और अध्यापकों को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। शिक्षक के अडिग रवैये को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से मदद लेने के लिए सैन्य अधिकारियों को निवेदन किया। मौके पर आर्मी के जवान पहुंचे लेकिन बाद में अध्यापक एसएसपी के आश्वासन पर नीचे उतर आया। 

विज्ञापन


निशांत कुमार नाम का यह अध्यापक इससे पहले भी दो बार टावर पर चढ़ कर जिला प्रशासन की जान सांसत में डाल चुका था। अध्यापकों की मांगों के साथ-साथ निशांत कुमार ने अपने घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने को भी मुद्दा बनाया था। निशांत कुमार का आरोप था कि उसके घर में हुई चोरी के संबंध में पुलिस कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे वह बेहद परेशान है।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरिंदर सिंह के अनुसार अध्यापक निशांत के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। संदेह के दायरे में आने वाले कई लोगों को राउडअप कर उनके पूछताछ भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निशांत कुमार दो बार पहले भी टावर पर चढ़ चुका है, जिसके खिलाफ एक बार तो थाना सिटी में आत्महत्या करने का मामला भी दर्ज है। डीएसपी सुरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर बचाव कार्यों में लगी थी। सेना को भी बुलाया गया था। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के आश्वासन पर अध्यापक नीचे उतर आया जिसके बाद आर्मी के जवानों को वापस भेज दिया। अध्यापक सुबह छह बजे टावर पर चढ़ा और चार घंटे बाद नीचे उतरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed