फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth of 19 yrs. dies due to excessive consumption of drugs

19 साल के युवक की नशे की ओवरडोज से मौत

Sat, 12 Jun 2021 10:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Youth of 19 yrs. dies due to excessive consumption of drugs
बटाला के गांव हरदान में शनिवार को 19 साल के एक युवक की नशे के अत्यधिक सेवन से मौत हो गई। यह मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों का कहना है। पुलिस थाना रंगड नंगल ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैै। मृतक युवक की पहचान सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने नशा बेचने वालों के खिलाफ कई बार पुलिस और गणमान्यों को भी कहा मगर कोई असर नहीं होता। वहीं थाना रंगड नंगल में शनिवार बाद दोपहर गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव हरदान के रहने वाले 19 वर्षीय सुखबीर सिंह की माता बलजीत कौर ने बताया कि शनिवार को सुबह उनका बेटा सुखबीर नशा करके घर आया तो उसके मुह से झाग निकल रहा था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है जिन लोगों ने उनके बेटे को नशे की लत लगाई थी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं गांव की महिला सरपंच के पति गुरदीप सिंह और गांव के अन्य लोगों ने बताया कि गांव में सरेआम नशा बिकता है। जिसके बारे में कई बार क्षेत्र के गणमान्यों और पुलिस को बताया गया है, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना रंगड नंगल के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बलकार सिंह के बयान पर मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह समेत उसके पांच पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed