{"_id":"5da208288ebc3e93a04e979f","slug":"work-of-kartarpur-corridor-is-90-percent-done-gurdaspur-news-pkl35362529","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरे, सिर्फ 15 से 20 दिन का काम बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरे, सिर्फ 15 से 20 दिन का काम बाकी
Sun, 13 Oct 2019 06:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक की सीमा पर पहुंच कर कॉरिडोर के कार्यो का जायजा लेते हुए एनएचएआई के चेयरमैन डॉ.एन.एन सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान सीमा पर निर्माणाधीन कॉरिडोर के काम का निरीक्षण करने एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की टीम पहुंची। शनिवार को पहुंची टीम की अगुवाई एनएचएआई के चेयरमैन डॉ. एनएन सिन्हा ने की।
विज्ञापन
उनके साथ सीगल कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट जतिंदर सिंह, मनीष रस्तोगी, विशाल गुप्ता और जसपाल सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर चेयरमैन सिन्हा ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के जतिंदर सिंह से कॉरिडोर निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके अलावा कॉरिडोर पर निर्माणाधीन विभिन्न प्रकार की बिल्डिंगों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर चेयरमैन सिन्हा ने मौके पर पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
डॉ. सिन्हा ने निर्माण कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि कॉरिडोर का लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। महज 10 फीसदी काम बाकी रह गया है और वो भी फिनिंशिग का है। फुटपाथ पर सिर्फ 500 मीटर का काम और रह गया है। इसके अलावा बनाए गए पुल पर लेयरिंग पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 दिन का काम बाकी रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जो उन्होंने कॉरिडोर को बनाने का टारगेट लिया था, उसे निश्चित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि उनके इंजीनियरों और कांट्रेक्टरों ने निर्माण कार्यों के लिए इतना थोड़ा समय मिलने के बावजूद जो कॉरिडोर की कनेक्टिविटी का काम किया है, वह प्रशंसनीय है।