{"_id":"64b56edaf78ae8d25a0f6534","slug":"will-build-houses-for-the-needy-people-affected-by-the-floods-dr-oberoi-amritsar-news-c-59-1-asr1001-1139-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से गिरे जरूरतमंद लोगों के घर बनाकर देंगे : डॉ. ओबेरॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से गिरे जरूरतमंद लोगों के घर बनाकर देंगे : डॉ. ओबेरॉय
Mon, 17 Jul 2023 10:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए डॉ. ओबेरॉय का बड़ा ऐलान
दावा - ट्रस्ट ने अब तक प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 250 टन मवेशियों के लिए मक्का स्टार्च सहित सूखा और तैयार राशन वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दुबई के व्यवसायी और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के उन जरूरतमंद लोगों के लिए घर बनाने की घोषणा की है, जिनके घर बाढ़ के पानी के कारण ढह गए हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से उत्पन्न भयावह स्थिति के दौरान देखा गया है कि कुछ लोगों के घर पानी भर जाने के कारण ढह गए हैं या रहने लायक नहीं बचे हैं। इसके लिए उन्होंने निर्णय लिया है कि सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट जल्द ही ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए नए घर बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित जिला इकाइयों को प्रभावित जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर उन तक पहुंचाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्य के लिए ट्रस्ट एक अलग विशेष समिति बनाएगा, जो गहन जांच के बाद वास्तविक जरूरतमंद लोगों का चयन करेगी जिन्हें मकान दिए जाएंगे।
डॉ. ओबेरॉय ने कहा कि ट्रस्ट ने पिछले कई दिनों से सरकारी प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रभावित जिलों के नागरिक और पुलिस प्रशासन और रेडक्राॅस की मांग के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के लिए लगभग 250 टन मक्का वितरित किया है। संस्थान द्वारा पशुओं के लिए चारा अचार, लोगों के लिए सूखे एवं तैयार राशन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का बड़े पैमाने पर वितरण किया गया है।