फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   visa denied to sgpc team by pakistan embassy

श्री ननकाना साहिब हमले की जांच को SGPC भेज रहा था प्रतिनिधिमंडल, पाक ने नहीं दिया वीजा

Sun, 12 Jan 2020 10:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
visa denied to sgpc team by pakistan embassy
एसजीपीसी - फोटो : फाइल फोटो

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हमले की जांच के लिए पाकिस्तान जाने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चार सदस्यीय टीम को पाकिस्तानी दूतावास ने वीजा देने से इंकार कर दिया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि पाकिस्तानी दूतावास का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। एसजीपीसी की चार सदस्यीय टीम को श्री ननकाना साहिब जाने का वीजा मिले, इसके लिए वह अधिकारियों को एक पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन


एसजीपीसी के टीम में सीनियर उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह मेहता, एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य भूपिंदर सिंह भिट्टेवड, मुख्य सचिव दर रूप सिंह व मैनेजर राजिंदर रूबी शामिल थे। टीम पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष सतवंत सिंह सहित इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अधिकारियों के साथ-साथ पाक सरकार के अधिकारियों और श्री ननकाना साहिब के स्थानीय निवासियों के साथ गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हमले के बारे में बातचीत करनी थी।
विज्ञापन


श्री ननकाना साहिब में एक टीम भेजने के लिए एसजीपीसी ने पहले ही पीएसजीपीसी और ईटीपीबी को पत्र लिखा था। इसके बावजूद पाकिस्तानी दूतावास ने वीजा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से अनुसार पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौ. मोहम्मद सरवर के निर्देश पर एसजीपीसी को वीजा देने से मना किया गया है। श्री ननकाना साहिब की एक सिख लड़की जगजीत कौर के जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने के बाद मुस्लिम लड़के मोहम्मद हसन के साथ शादी करने का मामला वहां के सिखों और मुसलमानों के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। अगस्त 2019 में जगजीत कौर का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम आयशा बीबी रख दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed