{"_id":"63445bc2ba40507b220ceac6","slug":"vigilance-bureau-arrested-warden-of-central-jail-amritsar-news-pkl465049975","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया केंद्रीय जेल के वार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया केंद्रीय जेल के वार्डन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने विचाराधीन कैदी से मोबाइल मिलने की बात को छुपाने और आठ हजार रुपये वसूलने के मामले में फरार चल रहे केंद्रीय जेल फताहपुर के वार्डन हरप्रीत सिंह को सोमवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक अन्य मामले में बस अड्डा, जालंधर में निजी बस के हॉकर जसबीर सिंह निवासी कुरेशिया को भी गिरफ्तार किया है। उस पर पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर बस अड्डे पर सरकारी बसों के रवानगी के समय को बदलकर निजी बसों को लाभ दिलाने संबंध में निजी बस वालों से रिश्वत लेने के आरोप हैं।
विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन के गांव वैरोवाल का हरप्रीत सिंह फताहपुर जेल में बतौर वार्डन तैनात था। घटना वाले दिन सात अप्रैल 2022 को जेल में सर्च अभियान चल रहा था। इस दौरान जेल में बंद विचाराधीन कैदी गुरसेवक सिंह की तलाशी में एक मोबाइल फोन मिला था। आरोपी ने बंदी को इस मामले में केस दर्ज करवाने की धमकी देकर उससे आठ हजार रुपये वसूले थे। इसका पता चलने पर जेल प्रबंधन ने उसी दिन आरोपी वार्डन हरप्रीत सिंह के खिलाफ इस्लामाबाद थाना में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था और ब्यूरो की टीम ने सोमवार को देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रवक्ता के मुताबिक इसी तरह एक अन्य मामले में ब्यूरो की टीम ने पंजाब रोडवेज की बसों का समय बदल कर निजी बसों को लाभ पहुंचाने के मामले में जसबीर सिंह नामक युवक को जालंधर बस अड्डे से गिरफ्तार किया। जसबीर के खिलाफ विजिलेंस ने 30 अप्रैल 2021 को केस दर्ज किया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को सूचना मिलते ही जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जसबीर सिंह जालंधर के गांव कुरैशिया का रहने वाला है और निजी बसों में हाकर है। इस दौरान आरोपी सरकारी बसों के यात्रियों को गुमराह कर निजी बसों में ले जाता था।