फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Uttarakhand resident's voter card, beheaded body, amritsar

रेलवे स्टेशन के बाहर मिला सिर कटा शव, वोटर कार्ड भी मिला, लेकिन शव किसका, रहस्य बरकरार

Fri, 30 Oct 2020 07:38 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Oct 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand resident's voter card, beheaded body, amritsar
सांकेतिक तस्वीर।

अमृतसर के खासा रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार को मिली सिर कटी लाश से पुलिस को उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर स्थित बाजपुर के गांव गोबरा निवासी कुलवंत सिंह का वोटर कार्ड मिला है। कुलवंत की पत्नी ने वोटर कार्ड को सही बताया लेकिन लाश को पहचानने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

 

महिला का कहना है कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, वही बताएंगे कि शव किसका है। जीआरपी थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के गोबरा गांव की स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका पति कुलवंत सिंह एक साल पहले पंजाब में मजदूरी करने आया था। यहां आने के बाद उसने परिवार से ज्यादा संपर्क नहीं रखा। उनके चार बच्चे गांव में उसके साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बड़े बेटे जसविंदर सिंह की शादी हो चुकी है। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें कुलवंत सिंह की मौत की सूचना दी। लाश को देखकर स्वर्ण कौर ने उसे पहचानने से पहले इंकार कर दिया। जब पुलिस ने उसे कुलवंत का वोटर कार्ड दिखाया तो उसने कहा कि यह उसके पति का ही है। स्वर्ण कौर ने पुलिस से गुहार लगाई कि कुलवंत सिंह का पता लगाया जाए। हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, वे ही बताएंगे कि लाश किसकी है।



थाना घरिंडा के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को खासा से अटारी जाने वाले रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पराली में पड़ा मिला था। शव का सिर, हाथ और पैर कटे हुए थे। शव के पास ही वोटर कार्ड भी पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed