{"_id":"6798e4dbd3a965c6810c1a64","slug":"two-women-arrested-for-robbing-passersby-by-taking-lift-in-amritsar-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: महिलाओं की बातों में आया कार चालक... गाड़ी में दी लिफ्ट, फिर शुरू हुआ लूट का खेल, जख्मी पहुंचा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: महिलाओं की बातों में आया कार चालक... गाड़ी में दी लिफ्ट, फिर शुरू हुआ लूट का खेल, जख्मी पहुंचा घर
Tue, 28 Jan 2025 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:40 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में दो महिलाओं ने कार सवार को अपनी बातों में फंसाया और उससे लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठ गई। इसके बाद उसके साथ जो हुआ वह उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में एक शख्स को अपनी कार में महिलाओं को लिफ्ट देना महंगा साबित हुआ। कार चालक महिलाओं की बातों में आ गया और लूट का शिकार बन गया। राहगीरों से लिफ्ट लेकर उनसे लूटपाट करने वाली दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को थाना सुल्तानविंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गुरमीत कौर, सुखविंदर कौर और जसकरण सिंह निवासी तरनतारन है। इन आरोपियों से पुलिस ने राहगीर से लूटे हुए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है। आरोपियों ने 22 जनवरी की रात को सुल्तानविंड निवासी बिक्रमजीत सिंह के साथ वारदात की थी।
विज्ञापन
एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि 23 जनवरी को बिक्रमजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बिक्रमजीत ने बताया था कि 22 जनवरी को वह शहर आया था। रात करीब 10.30 बजे वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था और बस स्टैंड के पास फल लेने के लिए रुक गया। इतनी देर में उसके पास एक महिला आई और कहने लगी कि वह उसी की कॉलोनी की रहने वाली है और उसे अच्छे से जानती भी है। इसलिए कृप्या साथ ले जाएं और घर तक छोड़ दें।
विज्ञापन
बिक्रम ने महिला को गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ी आगे जाने पर महिला ने बिक्रम को कहा कि रास्ते में उसकी बहन भी खड़ी है। उसे भी साथ में बैठा ले। रास्ते में महिला के कहने पर बिक्रम ने उसकी बहन को भी बैठा लिया। जब वह कॉलोनी पहुंच गया तो महिला ने कहा कि अंधेरा है, इसलिए घर तक छोड़ दें। जब बिक्रम दोनों महिलाओं को उनके बताए मुताबिक एक कोठी के पास ड्रॉप करने पहुंचा तो इतनी देर में एक कार में दो युवक आए। दोनों के पास बेसबॉल बैट थे। उन्होंने बिक्रम पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया और इसके बाद उसके मोबाइल फोन छीन कर ले गए। इस शिकायत के मिलने के तुरंत बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू की गई। जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके दो अन्य साथियों को पकड़ना अभी बाकी है। उनकी पकड़ने के लिए भी छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दस वाहन किए बरामद
वाहन चोर गिरोह के साथ खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम हरप्रीत सिंह निवासी तरनतारन और गुरिंदर सिंह निवासी घरिंडा है। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल दस चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें छह मोटरसाइकिल और चार एक्टिवा शामिल हैं।
एसीपी अरविंद मीणा ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी जोकि वाहन चोरी का धंधा करते हैं और इलाके में घूम रहे है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी के तहत टीम गठित की गई और ट्रैप लगाया। इस दौरान पता चला कि आरोपी रणजीत एवेन्यू इलाके में हैं जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को दबोच लिया। आरोपी एक बाइक पर थे, दस्तावेज दिखाने को कहा तो आरोपियों से नहीं मिल पाए। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। इसके बाद थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई तो इनकी निशानदेही से अन्य वाहन भी बरामद किए गए। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।