फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two drug smuggler arrest with nine KG heroine in Amritsar

दो तस्कर नौ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two drug smuggler arrest with nine KG heroine in Amritsar
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान के कुख्यात तस्करों के साथ सांठगांठ कर हेरोइन की खेप सीमा के इसपार मंगवाने वाले तस्करों को नौ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ लदी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर का नाम सतनाम सिंह उर्फ सत्ता है। दोनों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध थे। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और कई वर्षों से नशा तस्करी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के आईजी भूपिंदर सिंह ने बताया की एसटीएफ की एक टीम ने बुधवार शाम को मानवाला के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाके में तैनात टीम ने जालंधर से आ रही एक गाड़ी (आई-10) नंबर पीबी-02 डीएन-6549 को रुकवाकर जांच की तो ड्राइवर की सीट के साथ बैठा बलविंदर भाग खड़ा हुआ। कार को चला रहे सतनाम सिंह को काबू कर जब तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर रखी एक बोरी को कब्जे में लेकर खोला गया। इस बोरी में प्लास्टिक के रैपर से बंधे हुए नौ पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों की जांच की गई तो उसमें हेरोइन थी। पैकेट एक-एक किलो के थे। आईजी ने बताया की सतनाम सिंह अंतरराष्ट्रीय तस्कर है। उसके ऊपर पहले ही तरनतारन के सरहाली कस्बे में नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज है। सतनाम सिंह से पूछताछ शुरू कर दी गई है। बलविंदर सिंह के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed