{"_id":"6782bb94628517502005a624","slug":"two-accused-of-robbery-and-theft-arrested-amritsar-news-c-59-1-asr1003-110038-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लूट-पाट व चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लूट-पाट व चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। आते-जाते हुए राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट करने व लोगों के घरों में चोरियां करने वाले दो आरोपियों को थाना सी डिविजन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विक्रम विक्की निवासी हरिजन काॅलोनी और कमल किशोर निवासी पठानकोट है। इन आरोपियों से पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों से बरामदगी में एक जोड़ी सोने के कांटे, सोने की चेन, दो जोड़ी पायल, चार जोड़ी कड़े और 48 हजार रुपये शामिल है। इन आरोपियों ने सात जनवरी को दिलीप सिंह निवासी गिलवाली गेट के घर पर चोरी की थी। दिलीप सिंह परिवार सहित शहर से बाहर थे और शनिवार को वापिस लौटे और घर में चोरी हुई देखकर तुरंत पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने भी कार्रवाई शुरु की और महज दो घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर इनसे चोरी के सामान की रिकवरी भी कर ली।
एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि शनिवार दोपहर को दिलीप सिंह ने शिकायत दी थी कि वह चार जनवरी को परिवार सहित जम्मू-कश्मीर गया था। आज वह लोग वापिस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे थे और उक्त सारा सामान चोरी हो चुका था। इस शिकायत के तुरंत बाद जांच की गई और आस-पास के सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के चेहरों की पहचान हुई और तुरंत गिरफ्तार किया गया। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से लूटपाट व चोरी की वारदात कर रहे है। फिलहाल पूछताछ जारी है। ताकि पता चल सके कि आरोपियों किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।