{"_id":"658eff06da0022fb620ee257","slug":"two-accused-of-committing-crimes-with-toy-pistols-arrested-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-3733-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: खिलौना पिस्तौल से वारदातें करने वाले दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: खिलौना पिस्तौल से वारदातें करने वाले दो काबू
Fri, 29 Dec 2023 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लूट की वारदात के दौरान इस्तेमाल एक्टिवा और खिलौना पिस्तौल बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सदर पुलिस ने खिलौना पिस्तौल के साथ लूट की वारदातें अंजाम देने वाले दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई खिलौना पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और एक्टिवा स्कूटर बरामद कर लिया। पुलिस ने 27 दिसंबर को गऊशाला के निकट हुई लूट की वारदात के बाद कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सहायक पुलिस कमिश्नर (नार्थ) वरिंदर सिंह खोसा ने दी।
एसीपी खोसा ने गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान मजीठा रोड स्थित फ्रैंड्स एवेन्यू शिवपुरी निवासी असलम उर्फ आशू तथा नौशहरा खुर्द गांव निवासी गुरनाम सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि मूलत: जम्मू-कश्मीर व हाल में काली माता मंदिर के पास दत्ता काॅलोनी निवासी नरेश कुमार से 27 दिसंबर 2023 की दोपहर 12 बजे दारा होटल नजदीक गऊशाला के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया।
एसीपी ने बताया कि घटना के वक्त नरेश अपने मामा के बेटे अक्षय (वेटर) के साथ घर की तरफ लौट रहा था। गऊशाला के निकट एक एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका और एक आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर दोनों से मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी असलम उर्फ आशू और गुरनाम को गिरफ्तार कर लूट की वारदात के दौरान इस्तेमाल एक्टिवा और एक खिलौना पिस्तौल भी बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उक्त बरामदगी हुई। एसीपी खोसा ने बताया कि इनके तीसरे साथी को काबू करने के लिए सदर थाने की पुलिस दबिश दे रही है।