फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   To meet increased demand for onion, Punjab traders started importing it from Afghanistan

अब नहीं रुलाएगा प्याज: पंजाब में अफगानिस्तान से शुरू होगा आयात, राजस्थान से भी 15 दिन में शुरू होगी सप्लाई

Thu, 02 Nov 2023 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 03:32 PM IST
सार

व्यापारी राजेश कुमार और अमृतपाल ने बताया कि दाम बढ़ने की प्रमुख वजह महाराष्ट्र में इस बार मानसून की बारिश का कम होना और प्याज की पैदावार में आई कमी है। इस कारण नासिक का प्याज कम आया, वहीं करीब पांच-छह दिन बाद इसकी आवक बंद रही।  कारोबारी अनिल मेहरा ने बताया कि अफगानिस्तान से अफगानी प्याज पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
To meet increased demand for onion, Punjab traders started importing it from Afghanistan
onion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही प्याज के रेट अचानक बढ़ गए हैं और खुदरा में इसके दाम 70 से 72 रुपये पहुंच गए हैं। फिलहाल दिवाली तक राहत की उम्मीद नहीं है। कुछ दिन और लोगों को प्याज रुलाने वाला है। इसके बाद ही दाम नीचे आएंगे। प्याज की बढ़ी मांग पूरी करने के लिए व्यापारियों ने अफगानिस्तान से इसका आयात शुरू कर दिया है। वहीं आने वाले 12 से 15 दिनों के भीतर राजस्थान से भी प्याज पंजाब आना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


नवरात्र से पहले 20 रुपये किलो बिक रहा था प्याज
नवरात्र से पहले प्याज 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। इसके बाद अचानक प्याज के दाम आसमान छूते हुए 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। प्याज कारोबारी जिया लाल और महेश वर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को दिवाली के बाद प्याज के दाम स्थिर हो जाएंगे। प्याज के दाम खुदरा कारोबारी बढ़ा रहे हैं, जबकि अमृतसर की थोक मंडी में प्याज 40 से 55 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में भीषण हादसा: ट्रक और तेल कैंटर के बीच पिसी कार, एक बच्चे समेत छह की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कारण
व्यापारी राजेश कुमार और अमृतपाल ने बताया कि दाम बढ़ने की प्रमुख वजह महाराष्ट्र में इस बार मानसून की बारिश का कम होना और प्याज की पैदावार में आई कमी है। इस कारण नासिक का प्याज कम आया, वहीं करीब पांच-छह दिन बाद इसकी आवक बंद रही। उधर कारोबारी अनिल मेहरा ने बताया कि अफगानिस्तान से अफगानी प्याज पहुंचना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले तक जिले में 4-5 ट्रक प्याज आ रहा था। दो दिन पहले अफगानिस्तान के प्याज के 50 ट्रक अमृतसर पहुंचे हैं। अगले एक-दो दिन में रोज 15 से 20 ट्रक जिले की मंडी में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। एक ट्रक में 40 टन से अधिक प्याज होता है। ऐसे में पहले केवल 200 टन रोज प्याज मंडियों में पहुंच रहा था। अमृतसर में रोज 7 से 8 ट्रकों की खपत है। त्योहारों और सर्दी के मौसम में यह खपत बढ़कर 10 से 12 ट्रक रोज हो जाती है।

कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रही केंद्र सरकार
अनिल मेहरा के अनुसार केंद्र सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। केंद्र की पहल पर अफगानिस्तान से प्याज के आयात को हरी झंडी देने के बाद से अफगानिस्तान से अफगानी प्याज वाया पाकिस्तान वाघा सीमा से आ रहा है। व्यापारी निर्मल सिंह ने बताया कि दिवाली तक रेट सामान्य हो जाएंगे। लोगों को 20 रुपये तक प्रति किलो प्याज मिलने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी के रेट और रिटेल के रेट में इस वक्त 50 प्रतिशत का अंतर है। रिटेलर बढ़ी मांग देख अधिक दाम में प्याज बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed