फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   three woman died in road accident in batala

ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत, तीन घायल

Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
three woman died in road accident in batala
अमृतसर-गुरदासपुर बाईपास पर शनिवार देर शाम भरे हुए ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि तीनों महिलाओं के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर शिव कुमार और जांच अधिकारी एएसआई दलेर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम गुरमीत सिंह निवासी गांव भुल्लर, उसकी पत्नी हरजीत कौर, उनकी बेटी सिमरन कौर और बेटा रंजीत सिंह निवासी भुल्लर सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाईपास से क्रशर से भरा ट्रक गुजरा। दूसरी ओर से रशपाल सिंह निवासी गांव मुसापुर जालंधर औैर उसकी पत्नी गुरमीत कौर बाइक पर गुरदासपुर की ओर सड़क पार करते समय ट्रक से टकरा गए। ट्राला चालक ने पति-पत्नी को बचाने की कोशिश करते हुए ट्राला सड़क से नीचे उतारने की कोशिश की। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े चारों लोग उसकी चपेट में आ गए। हरजीत कौर (मां) और सिमरन कौर (बेटी) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दंपती में से महिला गुरमीत कौर की मौत हो गई। रशपाल सिंह निवासी जालंधर औैर बटाला निवासी गुरमीत सिंह औैर उनका बेटा रंजीत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed