फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three friends arrested from Batala in connection with the Ladowal toll plaza shootout

Amritsar News: लाडोवाल टोल प्लाजा गोलीकांड में तीन दोस्त बटाला से गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 09:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Three friends arrested from Batala in connection with the Ladowal toll plaza shootout
लुधियाना। लाडोवाल टोल प्लाजा पर वीआईपी लाइन से गुजरने को लेकर हुई मारपीट और गोलियों के फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बटाला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित पाल सिंह, सतनाम सिंह और आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सतनाम सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियार की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी बटाला से पटियाला किसी शादी समारोह में गए थे। वापसी के दौरान लाडोवाल टोल प्लाजा पर वीआईपी लाइन से गुजरने को लेकर कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान मारपीट भी हुई और इसी बीच सतनाम सिंह ने अपने पास रखी रिवाल्वर से गोलियां चला दीं। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने गाड़ी घुमा कर फरार हो गए और दूसरे रास्ते से बटाला लौट आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर पता लगाया और आरोपी बटाला में पकड़ में आए। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed