{"_id":"65b14d5c2121a5820a00e906","slug":"three-arrested-for-firing-bullets-at-financiers-office-and-demanding-extortion-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-49-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: फाइनेंसर के ऑफिस पर गोलियां चलाने और रंगदारी मांगने के आरोप में तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: फाइनेंसर के ऑफिस पर गोलियां चलाने और रंगदारी मांगने के आरोप में तीन काबू
Wed, 24 Jan 2024 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों में पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबल भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। फाइनेंसर के बंद ऑफिस पर गोलियां चलाने वाले और उससे 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को बटाला पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों में एक पंजाब पुलिस कांस्टेबल भी है। आरोपियों से एक कार, एक पिस्टल और 10 कारतूस भी बरामद हुए हैं।
इस संबंध में बटाला की एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 22 जनवरी की रात को जालंधर रोड पर स्थित एक फाइनेंस के दफ्तर पर करीब दो बजे पांच फायर किए थे। इसके बाद आरोपियों ने अपने एक साथी से फाइनेंसर को फोन करवाकर अपने आप को गैंगस्टर बताते हुए फाइनेंसर से 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। पुलिस ने इस संबंध में संबंध में बाकायदा तौर विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने अपनी विभिन्न टीमों को बनाकर इस घटना की बड़े पेशेवराना तरीके से जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करके बड़ी सफलता अर्जित की है। आरोपी युवकों की पहचान सरताज सिंह, सौरव और जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों बटाला के रहने वाले हैं।
जांच में सामने आया है कि सरताज सिंह कपूरथला में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत है और इसने ही एक अवैध पिस्तौल से फाइनेंस के दफ्तर के शटर पर फायरिंग की थी। एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों का एक अन्य साथी जो अमेरिका में है और जिसने फाइनेंसर को रंगदारी के लिए फोन किया था, को भी नामजद किया जाएगा। आरोपियों से एक कार, एक 32 बोर का एक पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आगे की पूछताछ की जाएगी।

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद

मार्ग पर वाहनो को रोकते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन