{"_id":"6a3419b70ef7be23ca078e38","slug":"threat-to-blow-up-railway-tracks-in-punjab-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रेलवे ट्रैकों को उड़ाने की धमकी: हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, यात्रा को लेकर मिली ये वॉर्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रेलवे ट्रैकों को उड़ाने की धमकी: हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, यात्रा को लेकर मिली ये वॉर्निंग
Thu, 18 Jun 2026 09:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:48 PM IST
सार
पंजाब में रेलवे ट्रेकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीते दो माह में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की ये तीसरी धमकी है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
Bomb Threat
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर-जालंधर-लुधियाना-पटियाला रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। धमकी में 18 जून से 30 सितंबर तक रेल यात्रा से बचने की चेतावनी दी गई है। पिछले दो माह के दौरान रेलवे ट्रैक को उड़ाने की यह तीसरी धमकी है।
सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट
धमकी को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों की मदद से स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। यात्रियों और उनके सामान की भी गहन जांच की गई।
बढ़ाई गई गश्त
उच्च अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ाने, स्टेशन परिसर में हर गतिविधि पर नजर रखने और सुरक्षा उपकरणों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए हैं। गोल्डन टेंपल मॉडल स्टेशन पर स्थापित स्कैनर मशीनों और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टरों को लगातार चालू रखने को कहा गया है। ट्रेनों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें सक्रिय
जीआरपी थाना अमृतसर के अतिरिक्त एसएचओ जगदीश सिंह ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें लगातार जांच कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे ट्रैक पर विशेष गश्त की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।