{"_id":"68850ab585c2f6180d0931a4","slug":"they-used-to-smuggle-in-an-auto-four-smugglers-arrested-along-with-four-kg-heroin-amritsar-news-c-59-1-asr1001-113394-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ऑटो में करते थे तस्करी, चार किलो हेरोइन समेत चार तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ऑटो में करते थे तस्करी, चार किलो हेरोइन समेत चार तस्कर काबू
Sat, 26 Jul 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर चार किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान अटारी निवासी रणजीत सिंह व करन मसीह तथा जंडियाला गुरु निवासी मनप्रीत सिंह और अजयपाल सिंह के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों का ऑटो रिक्शा भी जब्त किया है जिसका इस्तेमाल आरोपी नशे की खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे। डीजीपी बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर शाह के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा था। आरोपी प्रदेश में अन्य पार्टियों को नशीले पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे।
डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को अमृतसर के गांव अटारी के निकट भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशीली खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अमृतसर-अटारी जीटी रोड स्थित बस स्टॉप कठानियां के पास चारों आरोपियों को घेर लिया। आरोपी ऑटो-रिक्शा में नशे की खेप पहुंचाने जा रहे थे। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।