Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Theft in government grain warehouse in Amritsar

सरकारी अनाज के गोदाम में बड़ी लूट: चौकीदारों को बनाया बंधक, 400 गेहूं के बोरे और ट्रक लेकर हुए फरार

Sun, 28 Jun 2026 04:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 04:55 PM IST
सार

चौकीदारों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Theft in government grain warehouse in Amritsar
अनाज गोदाम में लूट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव महल बुखारी स्थित पनग्रेन के सरकारी गोदाम में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब 400 गेहूं के बोरे और एक ट्रक लूट लिया। यह गेहूं आटा-दाल योजना के तहत लोगों में वितरित किया जाना था।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार करीब 15 बदमाश आधी रात के बाद गोदाम में घुसे। उन्होंने पहले परिसर की बिजली बंद की और फिर चौकीदारों को बंधक बनाकर एक कमरे में कैद कर दिया। आरोपियों ने अन्य खड़े ट्रकों से डीजल निकालकर जिस ट्रक में गेहूं लादा, उसमें डीजल भरने के बाद करीब 400 बोरे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


ट्रक मालिक ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। वहीं पनग्रेन अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। चौकीदारों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि सरकारी गोदाम से गेहूं चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed