फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Terrorist Baz Singh released

आतंकी बाज सिंह जेल से रिहा

Tue, 05 Jan 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 05 Jan 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Baz Singh released
पंजाब सरकार के जेल विभाग ने आखिर सोमवार शाम को जेल की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आतंकवादी बाज सिंह निवासी गांव भुल्लर लोपोके को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


शाम के समय बाज सिंह की पत्नी और बेटा जेल के बाहर से उसे लेने के लिए आए थे। बाज सिंह के रिहाई के निर्देश करीब पांच दिन पहले ही जारी हो गए थे। लेकिन सजा दौरान अदालत की ओर किए गए जुर्माने को अदा न करने और जेल की कुछ औपचारिकताएं के चलते उसे रिहा नहीं किया गया था।
विज्ञापन


बाज सिंह खालिस्तान कमांडो फोर्स का सदस्य रहा है और इसे पुलिस ने पहले 1993 और फिर उसके बाद 1997 में गिरफ्तार किया था। बाज सिंह गोलियां चलाने आदि जैसे केसों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ भी टाडा एक्ट में केस दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में जब कोर्ट में केस चला तो टाडा एक्ट के तहत कोई भी एक्टीविटी साबित न हो पाई। इस तहत उसे अदालत ने टाडा एक्ट के आरोपों से बरी कर दिया था। 1993 में की गई हत्या के मामले में बाज सिंह को सजा सुनाई गई थी। बाज सिंह अपनी सजा पूरी कर चुका था, लेकिन अभी उसे रिहा नहीं किया गया था।

बापू सूरत सिंह की ओर से सिख कैदियों की रिहाई के लिए की गई भूख हड़ताल वाली लिस्ट में बाज सिंह का नाम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed