फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tension in West Asia Punjab border villages on high alert

पश्चिम एशिया में तनाव: पंजाब के सीमांत गांव हाई अलर्ट पर, रात्रि गश्त तेज; चाैकियों पर अतिरिक्त जवान तैनात

Tue, 03 Mar 2026 11:45 AM IST
Nivedita पंकज शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब)
पंकज शर्मा, संवाद, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Mar 2026 11:45 AM IST
सार

सीमांत एरिया में दोबारा शुरू की गई रात्रि नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्रों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और रिकॉर्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को सख्त किया गया है।

विज्ञापन
Tension in West Asia Punjab border villages on high alert
बीएसएफ(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम एशिया में इस्राइल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और बीएसएफ ने सीमांत इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है। रात्रि गश्त और नाकाबंदी की जा रही है।

विज्ञापन


सीमा से लगे अमृतसर, तरनतारन, गुरदसपुर, पठानकोट में देर रात तक पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमें गांव-गांव सर्च अभियान चला रही हैं। आशंका है कि मध्य-पूर्व में तनाव की आड़ में पाकिस्तान से हथियार व नशा तस्करी के घटनाएं बढ़ सकती हैं। संदिग्ध गतिविधियों, ड्रोन मूवमेंट और तस्करी की आशंका को देखते हुए खेतों, पगडंडियों और संवेदनशील ठिकानों की गहन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


सीमांत जिलों की सुरक्षा के लिए तैनान अधिकारियों ने बताया कि सीमांत चौकियों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। नाइट विजन उपकरणों के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है। बीएसएफ ने सीमा पर फ्लडलाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। पुलिस ने भी सीमावर्ती थानों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत एरिया में दोबारा शुरू की गई रात्रि नाकाबंदी के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्रों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और रिकॉर्ड वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को सख्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

पिछले समय में सीमा पार से ड्रोन के जरिये हथियार और नशीले पदार्थ गिराने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्क हैं। बीएसएफ की एंटी-ड्रोन टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। सीमांत गांवों के सरपंचों और चौकीदारों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहें।


स्पष्ट है कि ईरान-अमेरिका युद्ध की पृष्ठभूमि में पंजाब की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। सीमांत इलाकों में बढ़ी हलचल यह संकेत दे रही है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में अब चौकसी पहले से कहीं अधिक कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed