{"_id":"64f496a1c24095cd800c5a14","slug":"swift-car-collided-with-a-standing-truck-two-sisters-in-law-died-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-71-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: खड़े ट्रक से टकराई स्विफ्ट कार, दो देवरानी-जेठानी की मौत\nकार चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: खड़े ट्रक से टकराई स्विफ्ट कार, दो देवरानी-जेठानी की मौत कार चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस कर रही जांच
Sun, 03 Sep 2023 07:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 03 Sep 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज ज
तरनतारन। तरनतारन में एक स्विफ्ट कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में बैठी देवरानी-जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक महिलाओं की पहचान अमरजीत कौर व मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं कार चला रहे अमरजीत कौर के पति परमजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसा तरनतारन के पट्टी में झंडोके सरहाली के पास हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार तरनतारन के लोहका गांव से अमृतसर स्थित शहीदां साहिब में माथा टेकने के लिए निकला था। अभी परिवार झंडोके सरहाली के पास पहुंचा ही था कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे कार टकरा गई। कार का बोनेट पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है। कार में आगे व पीछे बैठी देवरानी-जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तुरंत कार चालक को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी नौशहरा पन्नुआ के सब-इंस्पेक्टर इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कार चालक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।