फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukhbir Singh Badal said false cases will be canceled if SAD government is formed

मजीठिया पर मुकदमा: सुखबीर बोले- सीएम, डिप्टी सीएम व डीजीपी ने हमारे खिलाफ योजना बनाई, सरकार बनने पर रद्द करेंगे सभी केस

Tue, 21 Dec 2021 05:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 05:36 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया है कि शिअद की सरकार बनने पर सभी झूठे मुकदमों को रद्द किया जाएगा। इन केसों को दर्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal said false cases will be canceled if SAD government is formed
प्रेसवार्ता करते सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारी सरकार आने पर कांग्रेस सरकार द्वारा दर्ज सभी झूठे केस रद्द होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी लगातार घंटों हमारे खिलाफ केस दर्ज करने की योजना बनाते रहे। ऐसे में जब पंजाब के सभी एसएसपी ने इससे हाथ खड़े किए तो डीजीपी के तहत काम करने वाले ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन को बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


बादल ने यह बात मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज करवाना कांग्रेस का पैनिक रिएक्शन है। सुखबीर बादल ने कहा कि वे कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार करते हैं। सीएम ने बेअदबी के दोषियों को पकड़ने के लिए एक मिनट नहीं लगाया और डीजीपी के तहत काम करने वाले ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन में मजीठिया के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अकाली कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, बच्चों तथा महिलाओं पर केस दर्ज किए। अकाली सरकार आने पर इन केसों को जांच करवा कर रद्द किया जाएगा और जिन पुलिस अधिकारियों ने यह झूठे केस दर्ज किए हैं, उन्हें नौकरी से भी निकाला जाएगा। इसके साथ ही ऐसे राजनीतिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह परिवार है, जिसने कभी भी सिख पंथ को स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने पिछले दो साल सिख और जनता की भावना से खेला, हर मुद्दे पर राजनीति की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम कानूनी रूप से भी लड़ेंगे और कांग्रेस द्वारा झूठे दर्ज केसों को जनता की कचहरी में लेकर जाएंगे। 


मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बेअदबी के मामलों में तो अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया मगर मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने में एक मिनट भी नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि सिख पंथ अपने गुरु पर हमला कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। सुखबीर बादल ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हुए बेअदबी के प्रयास मामले की जांच को लेकर डीसीपी के तहत बनाई कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें किसी रिटायर्ड जज या मौजूदा जज की देखरेख में जांच करवानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed