{"_id":"575c3b344f1c1b8c1b9c5674","slug":"suicide-tarn-taran-suicide-shop-keeper-suicide-shopkeeper-hang-in-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में दुकानदार ने दुकान में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में दुकानदार ने दुकान में फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला ढांगू में बिजली के सामान के दुकानदार संजीव कुमार ने मानसिक परेशानी के चलते दुकान में फंदा लेकर आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।
मृतक दुकानदार संजीव कुमार की पत्नी अलका ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया डेढ़ वर्ष पहले ढांगू स्थित उनके पति की खोखानूमा दुकान जल गई थी। इससे लाखों का नुकसान हो गया था। तब से उसके पति मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
शुक्रवार को वह खासा परेशान थे। दोपहर को उसने कई बार अपने पति को फोन किया। पति ने काल रिसीव नहीं की। इस पर वह दुकान पहुंची। पति उसे दुकान पर नहीं मिले। देर तक उनके इंतजार के बाद वह रात करीब साढ़े दस बजे दुकान पर गई।
विज्ञापन
दुकान खुली थी और दुकान में कोई मौजूद नहीं था। जब पैसे का गल्ला देखा तो वाइबरेशन पर लगा उनका मोबाइल मिला। इस पर उसने साथ के दुकानदार से दुकान के बाहर सजाया सामान अंदर रखवाया। इसी बीच उसका ध्यान दुकान के स्टोर पर गया।
स्टोर में पति अपनी शर्ट से फंदा लेकर मृत लटका थे। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना डिविजन नंबर दो के एएसआई रामलाल ने बताया मृतक की पत्नी अलका के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद संजीव का शव वारिसों को सौंप दिया गया है।