{"_id":"57963d554f1c1b8f0221e20d","slug":"suicide-attempt-finance-broker-suicide-attempt-amritsar-suicide-attempt-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में फाइनेंस ब्रोकर ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में फाइनेंस ब्रोकर ने की खुदकुशी की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 25 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्डन एवेन्यू निवासी फाइनेंस ब्रोकर गुरप्रीत सिंह चावला ने सोमवार सुबह जहर निगल कर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके परिवारवालों का आरोप है कि गुरप्रीत को इन्कम टैक्स विभाग इंवेस्टिेगेशन विंग के अफसर लगातार परेशान कर रहे थे।
गुरप्रीत के जहर निगलने का पता चलते ही परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। समय पर डाक्टरी सहायता मिल जाने से उनकी जान बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती गुरप्रीत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
डाक्टरों ने 24 घंटे तक का समय दिया है। गुरप्रीत के परिवार का आरोप है कि इंवेस्टिेगेशन विंग के अधिकारी बीते एक महीने से लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों ने इन सारे आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि गुरप्रीत के खातों से करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। वह लगातार गुरप्रीत को उन लोगों को नाम बताने को कह रहे थे, लेकिन गुरप्रीत ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। विभाग ने अपनी ओर से व्यापारियों की पहचान कर नोटिस जारी किए तो सभी में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का आरोप है कि बड़े स्तर पर काला धन बनाने का काम किया जा रहा है।
विभाग की ओर से उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि टीम सही काम कर रही है, जबकि उल्टा गुरप्रीत सिंह प्रेशर बनाकर बचने की कोशिश कर रहा है।