फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Student went to school to see results went missing in Amritsar

Amritsar: रिजल्ट देखने स्कूल गया चौथी कक्षा का छात्र, घर नहीं लौटा, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 02 Apr 2023 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 05:02 PM IST
सार

पन्नू चौक स्थित बोहड़ वाला मोहल्ला निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा तरलोक सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल ढपई में चौथी कक्षा में पढ़ता है। उसका 31 मार्च को स्कूल में नतीजा घोषित किया जाना था।

विज्ञापन
Student went to school to see results went missing in Amritsar
Missing

विस्तार

अमृतसर के हकीमां गेट थानाक्षेत्र ढपई इलाका में पन्नू चौक के पास स्थित मोहल्ला बोहड़ वाला इलाका से शनिवार को रिजल्ट देखने स्कूल गया चौथी कक्षा का बच्चा गायब हो गया। रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से पूछताछ के बाद जब परिजनों को बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता ने इसकी पुलिस में शिकायत कर दी। पिता के बयान पर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पन्नू चौक स्थित बोहड़ वाला मोहल्ला निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा तरलोक सिंह सरकारी सेकेंडरी स्कूल ढपई में चौथी कक्षा में पढ़ता है। उसका 31 मार्च को स्कूल में नतीजा घोषित किया जाना था। उनका बेटा शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे अपना नतीजा जानने के लिए घर से स्कूल के लिए गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज में बच्चा अकेला ही चलता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपने सूत्र इलाके में छोड़े हैं, ताकि बालक का पता लगा कर उसे बरामद किया जा सके।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed