{"_id":"60f1cf048ebc3e651565a478","slug":"smugglers-arrested-in-amritsar-reached-madhya-pradesh-will-appear-in-court-today-amritsar-news-pkl4203424196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पहुंचे मध्यप्रदेश में गिरफ्तार तस्कर, आज अदालत में होंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पहुंचे मध्यप्रदेश में गिरफ्तार तस्कर, आज अदालत में होंगे पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी से दो दिन पहले गिरफ्तार किए हथियार तस्कर पंजाब ही नहीं बल्कि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी हथियार सप्लाई कर चुके हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को पता ही नहीं है कि अब तक वे कितने हथियारों की तस्करी कर चुके हैं।
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने विजय ठाकुर और जीवन को बुधवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। इनके पास से 39 पिस्तौल बरामद हुए थे। सीआई की टीम शनिवार को इन्हें अमृतसर की अदालत में पेश करेगी।
सीआई की टीम ने तस्करों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने के बाद अमृतसर लाने के लिए वहां की अदालत से इनका तीन दिनों का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह इन्हें अमृतसर लाया गया। तस्करों के अन्य राज्यों के तस्करों के साथ संबंधों और वहां इनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी हासिल करने के लिए संबंधित राज्यों के पुलिस प्रमुखों के साथ जानकारियां साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन
हथियार तस्करों ने प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया है कि अभी तक वे कितने हथियार बेच चुके हैं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। परंतु चार माह में पंजाब के कई हिस्सों में वह 400 से ज्याहा हथियार बेच चुके हैं। पूछताछ के आधार पर सीआई टीमों ने तरनतारन और मजीठा में कई जगह दबिश दी, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टी नहीं हो सकी है।