फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   smart bin project, good news, trial in ward no 17, pathankot

पठानकोट में लगेंगे स्मार्ड बिन

Fri, 08 Jul 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 08 Jul 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
smart bin project, good news, trial in ward no 17, pathankot
पठानकोट के वार्ड नंबर 17 में इंस्टाल किया जा रहे स्‍मार्ट बिन। - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट कंपनी की ओर से निगम के लिए शहर में लाए गए स्मार्ट बिन प्रोजेक्ट के ट्रायल के तहत वीरवार को दो बिन वार्ड नं. 17 में इंस्टाल करने का काम नगर निगम व प्राइवेट कंपनी ईको गार्ब के अधिकारियों की देखरेख में शुरू किया गया। 
विज्ञापन


निगम के अनुसार कंपनी ने फ्री ट्रायल के रूप में दो बिन लगाए हैं। यदि पंद्रह दिनों का यह ट्रायल कामयाब हो जाता है तो निगम इस प्रोजेक्ट को खरीद लेगा। मेयर अनिल वासुदेवा के वार्ड में लगाए जा रहे दो स्मार्ट बिनों के इंस्टालेशन में एक सप्ताह का समय लगेगा। कंपनी के अनुसार फ्री ट्रायल पर कंपनी ने पांच लाख खर्च कर यह बिन लगाए हैं। इसी प्रकार जालंधर व अमृतसर में कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के तहत एग्रीमेंट कर लिया है। 
विज्ञापन


निगम के हेल्थ अधिकारी डॉ. एनके सिंह व कंपनी के मैनेजर दिवाकर ने बताया कि स्मार्ट बिन को सेकेंडरी डंप प्वाइंटों पर लगाया जाएगा। यहां अन्य स्थानों से कूड़े को उठाकर स्मार्ट बिनों में डाला जाएगा। फिर स्मार्ट बिनों से कूड़े को डेयरीवाल स्थित मुख्य डंपिंग प्वाइंट में ले जाया जाएगा। हाईटेक बिन की खास बात यह है कि इसमें ऑटोमेटेड सेंसर लगा हुआ है। यह बिन के 80 प्रतिशत भर जाने पर कनेक्ट किए गए मोबाइल पर खुद संदेश भेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं 10 फुट गहरे यह बिन 6 फुट जमीन में जबकि चार फुट जमीन से बाहर होंगे। यही नहीं डंपर में डाले गए कूड़े की दुर्गंध भी लोगों को अब नहीं सताएगी। डंपर से कूड़ा निकालने के लिए डंपर को उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डंपर में गार्बेज बैग लगाए गए हैं। इन्हें आसानी से निकालकर खाली किया जा सकेगा। सेकेंडरी डंप प्वाइंट पर लगाए गए स्मार्ट बिन की क्षमता 36 क्विंटल होगी। 


39 सेकेंडरी प्वाइंट पर लगाए जाएंगे स्मार्ट बिन 
निगम का कहना है कि यदि प्रोजेक्ट का ट्रायल सफल हो जाता है तो कंपनी से इस प्रोजेक्ट को निगम की ओर से खरीदा जाएगा। इसके तहत शहर में 39 सेकेंडरी प्वाइंट पर यह स्मार्ट बिन स्थापित किए जाएंगे। निगम के अनुसार इन सेकेंडरी प्वाइंट पर टाइलें भी लगाई जाएंगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed