फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Six kilograms of heroin sent from Pakistan seized

Amritsar News: पाकिस्तान से भेजी छह किलो हेरोइन, कारतूस व मोबाइल, काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़े

Sun, 29 Sep 2024 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Six kilograms of heroin sent from Pakistan seized
11 एप्पल के मोबाइल फोन और 67 कारतूस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की खेप, मोबाइल फोन और कारतूस काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) और एसएसओसी की जाॅइंट टीम ने बरामद किए हैं। हालांकि इस खेप के साथ कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि पुलिस की रेड का पता चलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन की खेप जाफरकोट इलाके में शनिवार की रात ड्रोन के जरिए उतारी गई है। इसे तस्कर इकबाल सिंह ने लिया है। सूचना के तहत उन्होंने अपनी टीन तैयार की और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी के तहत उन्होंने तस्कर इकबाल सिंह के घर पर भी रेड की। लेकिन पुलिस रेड और सर्त आप्रेशन की सूचना पहले से ही आरोपी को मिल गई और वह खेप छोड़कर भाग निकला। ऐसे में उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर खेप बरामद की। इसमें छह किलो हेरोइन, 11 एप्पल के मोबाइल फोन और 67 कारतूस है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। ताकि आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed