फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Six and a half lakhs cheated on the pretext of getting government jobs

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े छह लाख ठगे

Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Six and a half lakhs cheated on the pretext of getting government jobs
फूड कारपोरेशन आफ इंडिया में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख 25 हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रमजान पुत्र काला मसीह वासी कोट दलपतराय ने बताया कि उसे फूड कारपोरेशन आफ इंडिया विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रमन मसीह पुत्र नरेंद्र मसीह, यूनिस मसीह पुत्र बरकत मसीह वासी मुध खोखर, विनोद कुमार, गगन शर्मा पुत्र जनक लाल वासी काहनूवान ने उससे सात लाख 25 हजार रुपये लिए थे। उक्त लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार करके उसे दे दिए। कुछ समय नौकरी करने पर उसे पता चला तो उसने उक्त लोगों से पैसे वापस मांगे। इस पर उन्होंने उसे 50 हजार रुपये वापस कर दिए और एक महीने का वेतन 12500 ही दिए। शेष राशि छह लाख 62 हजार 500 रुपये उसे नहीं दिए। कई बार कहने पर टाल मटोल करने लगा, जिससे हताश होकर उसने इस संबंधी शिकायत थाना सदर पुलिस में की। जांच के बाद पुलिस ने उक्त चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रमन मसीह, यूनिस मसीह, विनोद कुमार, गगन शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed