फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shiv Sena leader's brother arrested with 20 motorcycles

20 मोटरसाइकिलों के साथ शिवसेना नेता का भाई गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader's brother arrested with 20 motorcycles
गुरदासपुर। सीआइए स्टाफ ने शिवसेना नेता के भाई को साथी सहित चोरी के 20 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कपिल कौशल ने बताया कि एएसआई जगतार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गंदा नाला बब्बरी बाईपास के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा तो वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी किया था। इनकी पहचान अंकुश महाजन निवासी धारीवाल और अजय कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

इंचार्ज कपिल कौशल ने बताया कि पुलिस बब्बरी बाईपास पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आते देखे गए। जब उन्हें मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें काबू करके पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी का है। कुछ मोटरसाइकिल पुराने खंडहर गोदाम में छिपाकर रखे हुए हैं। पुलिस ने दबिश देकर करीब 20 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए। इस गिरोह को अंकुश महाजन नामक का नौजवान चला रहा था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अजय को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में बताया कि वे अब तक गिरोह के सरगना मनु मसीह निवासी बब्बरी के साथ मिलकर करीब 70 मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी के 35 मोटरसाइकिल जम्मू-कश्मीर में बेच चुके हैं। पुलिस बेचे गए मोटरसाइकिल रिकवर करने का प्रयास कर रही है। पकड़ा गया आरोपी शिवसेना नेता का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed