{"_id":"572cccc94f1c1bb9305ccf89","slug":"shiv-kumar-batalvi-litrature-programe-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिवकुमार बटालवी पंजाबी साहित्य के अनमोल हीरे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिवकुमार बटालवी पंजाबी साहित्य के अनमोल हीरे’
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Fri, 06 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बटाला के शिव बटालवी ऑडिटोरियम में शायर शिव कुमार बटालवी को श्रद्धांजलि देते मुख्य मेहमान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरह के शायर शिव कुमार बटालवी की 43 वीं बरसी शिव आरडीटोरियम में शुक्रवार को मनाई गई।
शिव बटालवी कला और सभ्याचारक सोसाइटी की ओर से आयोजित समारोह में गायक के दीप को पहले शिव कुमार यादगारी अवार्ड से सम्मनित किया गया। साथ ही शिव की याद में कवि सम्मेलन भी करवाया गया जिसमें पंजाब के नामवर कवियों ने हिस्सा लिया ।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में अकाली नेता और तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां पहुंचे। श्रद्धांजलि देते हुए सेखवां ने कहा कि शिव कुमार बटालवी पंजाबी साहित्य के अनमोल हीरे हैं। उन्होंने पंजाबी शायरी को शिखर तक पहुंचाया है। 43 साल के बाद भी शिव की शायरी का जादू अभी भी कायम है। इस मौके पर शिव बटालवी कला और सभ्याचारक सोसाइटी ने गायक के दीप को पहला शिव कुमार बटालवी यादगरी अवार्ड और 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किेया। प्रो. गुरभजन गिल, डॉ. रविंदर सिंह, बीबा बलवंत ,अनूप कमल, सुखदेव प्रेमी, संधू बटालवी ने अपनी रचनाएं पेश करके माहौल का शायराना बना दिया। डीसी प्रदीप सभरवाल, एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढ़िल्लों, अकाली नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल, डॉ. रविंदर सिंह, डॉ. सतनाम सिंह निझार, प्रो. गुरभजन गिल्ल ने शिव बटालवी की तस्वीर पर श्रद्धा के फूल भेंटकर श्रद्धांजलि दी ।
बटाला में बिताया पूरा जीवन
शायर शिव कुमार बटालवी का जन्म 23 जुलाई 1936 में सकरकढ़ (अब पाकिस्तान में) हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार बटाला के मोहल्ला प्रेम नगर में रहने लगा। शिवकुमार ने अपना सारा जीवन बटाला में ही बिताया। साहित्य जगत को कई अनमोल रचनाएं देने वाले शिव कुमार बटालवी का निधन 6 मई 1973 को हो गया ।