{"_id":"66a904d3fe894a40ea005fcb","slug":"sgpc-elections-recommendation-to-suspend-the-employee-who-was-negligent-in-making-votes-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107249-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी चुनाव: वोट बनाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को सस्पेंड करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी चुनाव: वोट बनाने में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को सस्पेंड करने की सिफारिश
Tue, 30 Jul 2024 08:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) चुनाव के लिए मतदाताओं के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले नगर पंचायत रईया में तैनात स्थानीय निकाय विभाग के क्लर्क ओंकार सिंह को निलंबित करने की सिफारिश स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को की है।
विभाग के निदेशक को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि बूथ संख्या 95 के बीएलओ के पद पर तैनात ओंकार सिंह को वर्तमान में मतदाता सूची वर्ष 2024 के 964 मतदाताओं में से मात्र 85 पंजीकृत सिख मतदाताओं के फॉर्म एवं वे अभिलेख प्राप्त हुए हैं, जो अभी कार्यालय में लंबित हैं। उन्होंने बताया कि उक्त कम प्रगति वाले कर्मचारियों की ट्रेनिंग 26 जुलाई को अमृतसर में हुई थी, जिसमें उक्त कर्मचारी शामिल नहीं हुए। उक्त कर्मचारी को 28 जुलाई को उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन फिर भी वह अपना स्पष्टीकरण देने के लिए उपस्थित नहीं हुआ।
थोरी ने लिखा है कि कर्मचारी की ओर से मतदाताओं का पंजीकरण नहीं किया जाना चुनाव कार्य में गैरजिम्मेदारी एवं घोर लापरवाही का प्रमाण देता है। कर्मचारी जानबूझकर मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही कर रहा है, इसलिए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए और कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए।