{"_id":"6592f79723e9d18aac0364d1","slug":"sgpc-appeals-to-jathedar-of-sri-akal-takht-sahib-to-extend-time-in-rajoanas-case-amritsar-news-c-59-1-asr1001-3779-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से राजोआणा के मामले में समय बढ़ाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: एसजीपीसी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से राजोआणा के मामले में समय बढ़ाने की अपील की
Mon, 01 Jan 2024 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को पत्र लिखकर बलवंत सिंह राजोआणा के मामले में कुछ और समय बढ़ाने की अपील की
है।
गत माह 6 दिसंबर 2023 को श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई पांच सिंह साहिबों की बैठक में बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा को रद्द करने और अन्य बंदी सिखों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार से बातचीत करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। पांच सिंह साहिबों की ओर से यह आदेश भी दिया गया कि अगर केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2023 तक बलवंत सिंह राजोआणा की मौत की सजा रद नहीं करती है तो एसजीपीसी उनके संबंध में अपनी अपील पर विचार करे।
एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को भेजे पत्र में कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के आलोक में 5 सदस्यीय कमेटी द्वारा गंभीर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कमेटी की बैठकों में बनी राय के मुताबिक केंद्र सरकार से पत्र व्यवहार जारी है, लेकिन सरकार से बातचीत में अभी कुछ वक्त और लग सकता है। प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र के जवाब में इस मामले पर गृह मंत्री से चर्चा करने की बात कही गई है, जिसके बाद गृह मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर 2023 तक दिए गए समय को कुछ समय के लिए बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि किसी ठोस निर्णय पर पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
इस बीच, श्री अकाल तख्त साहिब पर एक समारोह में भाग लेने आए एडवोकेट धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई और राजोआणा की मौत की सजा को रद्द करने का मुद्दा सिख समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी हर स्तर पर प्रयास कर रही है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सरकार के साथ बैठक होगी।